शुभमन गिल इतिहास रचने के करीब, वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान निशाने पर होगा ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड

Shubman Gill Aims To Equal Don Bradman's Record: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेलकर ब्रैंडमैन की बराबरी कर सकते हैं।
शुभमन गिल इतिहास रचने के करीब, वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान निशाने पर होगा ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Shubman Gill Aims To Equal Don Bradman's World Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज 2 अक्टूबर से होगा। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डॉन ब्रैडमैन के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की पहली पारी में अगर 246 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह कप्तान के रूप में टेस्ट मैचों में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। ब्रैडमैन को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में 1000 टेस्ट रन बनाने के लिए 11 पारियों की ज़रूरत पड़ी थी। वहीं, गिल ने अब तक भारत के कप्तान के रूप में खेले गए पांच टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 754 रन बनाए हैं।

टेस्ट कप्तान के रूप में डॉन ब्रैडमैन और शुभमन गिल की पहली 11 पारियां

ब्रैडमैन के विपक्षी टीम ब्रैडमैन के रन गिल के विपक्षी टीम गिल के रन
इंग्लैंड 38 इंग्लैंड 147
इंग्लैंड 0 इंग्लैंड 8
इंग्लैंड 0 इंग्लैंड 269
इंग्लैंड 82 इंग्लैंड 161
इंग्लैंड 13 इंग्लैंड 16
इंग्लैंड 270 इंग्लैंड 6
इंग्लैंड 26 इंग्लैंड 12
इंग्लैंड 212 इंग्लैंड 103
इंग्लैंड 169 इंग्लैंड 21
इंग्लैंड 51 इंग्लैंड 11
वेस्ट इंडीज 144* वेस्ट इंडीज YTB
कुल 1005 कुल 754*

इसके अलावा गिल के पास पहले टेस्ट के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा। अब तक उनके नाम 37 मैचों में 2647 रन हैं। ऋषभ पंत के 2731 रनों को पार करने के लिए उन्हें कम से कम 85 रन बनाने होंगे। पंत पैर की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर है। पंत ने डब्ल्यूटीसी में कुल 38 मैच खेले हैं। वहीं गिल ने अब तक डब्ल्यूटीसी में कुल 37 मैच खेले हैं।

भारत के लिए WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थान खिलाड़ी का नाम मैच खेले रन
1 ऋषभ पंत 38 2731
2 रोहित शर्मा 40 2716
3 शुभमन गिल 37 2647
4 विराट कोहली 46 2617
5 रवींद्र जडेजा 44 2401
Navbharat Live
navbharatlive.com