चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय महिला टीम से मिलने को बेताब PM Modi, इस दिन होगी चैंपियन हरमन एंड कंपनी से मुलाकात

India Women World Cup 2025 Champion: पीएम मोदी आएदिन देशवाशियों के खेलों के प्रति उनकी रूची से अवगत कराते रहे हैं। इसी कड़ी में वो जल्द ही विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम से मुलाकात करने वाले हैं।

संजय सिंह बिष्ट

PM Modi Meet Indian Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट का सुनहरा अध्याय शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका की टीम के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा, क्योंकि वह जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी खिताब हासिल नहीं कर सकी।

महिला खिलाड़ियों की जीत पर पूरे देश में मनाया गया जश्न

भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार टीमवर्क, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। हर मैच में उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब किसी भी टीम को चुनौती देने में सक्षम है।

पीएम मोदी से जल्द होगी टीम इंडिया की मुलाकात

ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय महिला टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार (5 नवंबर) को दिल्ली में टीम इंडिया की खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात केवल जीत का जश्न नहीं होगी, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे, उनके अनुभव सुनेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम की जीत पर अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर बधाई देते हुए लिखा, “आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन स्किल, आत्मविश्वास और टीमवर्क दिखाया। यह जीत भविष्य की चैम्पियंस को प्रेरित करेगी।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। वहीं, आईसीसी की ओर से भी भारतीय टीम को प्राइज मनी के रूप में 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) मिले हैं। यह राशि 2022 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिली रकम से लगभग 239 प्रतिशत ज्यादा है। यह न सिर्फ भारतीय टीम की उपलब्धि का सम्मान है, बल्कि महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और उसकी आर्थिक सशक्तता का भी प्रतीक बन गया है।

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे