रणजी ट्रॉफी  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

दो चरणों में खेला जाएगा प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी! 11 अक्टूबर से शुरू होगा पहला चरण

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्राफी का आगाज 11अक्टूबर से होने जा रहा है। नॉकआउट चरण लीग मैचों की समाप्ति के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच 9 फरवरी से 3 मार्च 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

राहुल उपाध्याय

Ranji Trophy Match: भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट, यानी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज इसी महीने 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है, जो 5 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस शुरुआती चरण के दौरान लीग स्टेज के शुरुआती दौर के मैच खेले जाएंगे।

यह टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगा। इसका दूसरा चरण फेज- 2 पहला चरण समाप्त होने के बाद टूर्नामेंट पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगेगा। इसके बाद 17 जनवरी से 4 फरवरी 2027 तक दूसरा चरण खेला जाएगा।

दरअसल, BCCI के अनुसार, खिलाड़ियों के कार्यभार यानी वर्कलोड को प्रबंधित करने और सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में कोहरे के कारण होने वाले व्यवधानों से बचने के लिए इस बार भी टूर्नामेंट को दो अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम और चरण

BCCI द्वारा जारी किए गए घरेलू कैलेंडर के मुताबिक, इस सीजन में कुल 1,788 घरेलू मैच खेले जाएंगे, जिसमें रणजी ट्रॉफी प्रमुख आकर्षण होगी। इसका

पहला चरण फेज 1- रणजी ट्रॉफी एलीट और प्लेट ग्रुप के मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर 2026 तक चलेंगे। इस शुरुआती चरण के दौरान लीग स्टेज के शुरुआती दौर के मैच खेले जाएंगे। नॉकआउट चरण लीग मैचों की समाप्ति के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 9 फरवरी से 3 मार्च 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

जानें क्यों लिया गया दो चरणों का फैसला?

आपको बता दें कि, BCCI ने यह फैसला विशेष रूप से तेज गेंदबाजों की फिटनेस और देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया है। दिसंबर और जनवरी के पीक विंटर सीजन के दौरान, देश के बीच में दो सीमित ओवरों के प्रमुख टूर्नामेंट खेले जाएंगे।

वहीं 14 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और 14 दिसंबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक विजय हजारे वनडे ट्रॉफी का आयोजन किया जाना तय हुआ है।

टी20 फॉर्मेट में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

सफेद गेंद के इन टूर्नामेंट्स के समाप्त होने के बाद लाल गेंद के विशेषज्ञ खिलाड़ी एक बार फिर रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में अपनी दांवेदारी पेश करेंगे।

ऐसे में इस रणनीतिक बदलाव से घरेलू खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी से पहले टी20 फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का भी पूरा मौका मिलेगा। सभी राज्यों की टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के लिए नए सीजन की तैयारियों में जुट गई हैं।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य