Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, 3 गोल्ड समेत मिले कुल 6 पदक

Asian Games Boxing Final: एशियन गेम्स के 13वें दिन आज अक्टूबर को भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस तरह से भारत ने कुल 6 पदक अपने नाम किए।
Asian Games India won a total of 6 medals
भारतीय मुक्केबाज खिलाड़ी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Asian Games Sports News Match: एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग का अभियान गोल्डन अंदाज में समाप्त हो गया है. एशियन गेम्स के 13वें दिन यानी आज 2 अक्टूबर को भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंकुश पंघल के अलावा लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा भी शामिल रहे।

अंकुश पंघाल ने किन मिएनसांग को 4-0 से दी शिकस्त

आपको बता दें कि, 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाड़ी अंकुश पंघाल ने दक्षिण कोरिया के मुक्केबाज किन मिएनसांग को 4-0 से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

एशियन गेम्स में अंकुश का यह पहला गोल्ड मेडल है, वहीं पुरुषों की मुक्केबाजी में भारत को पूरे 8 साल बाद कोई गोल्ड मिला है।

अंकुश का शानदार फॉर्म जारी

अंकुश का शानदार फॉर्म लगातार जारी है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जबरदस्त वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता था।

अंकुश की इस ऐतिहासिक जीत की बदौलत भारत अब मेडल तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गया है। एशियन गेम्स के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने के मामले में भारतीय बॉक्सिंग टीम का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

भारत ने कुल छह पदक अपने नाम किए

दरअसल, जापान के नागोया के निशियो जिम्नेजियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में अंकुश ने दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हरा दिया।

अंकुश की जीत के साथ ही एशियाई खेलों में भारत का मुक्केबाजी अभियान तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदकों के साथ खत्म हो गया। इस तरह से भारत ने कुल छह पदक अपने नाम किए।

अंकुश ने रच दिया इतिहास

भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने साल 2018 एशियन गेम्स के बाद से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए. हालांकि उनसे पहले मुक्केबाजी में आखिरी मेडल अमित पंघाल ने 2018 में जीता था.

Asian Games India won a total of 6 medals
Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर रचा इतिहास

जानें अंकुश पंघाल के बारे में

अगर हम बात अंकुश पंघाल की करें तो वे हरियाणा के हिसार से आते हैं. उनका जन्म 13 अगस्त, 2005 को किसान परिवार में हुआ था.

उनके पिता कबड्डी प्लेयर थे और अंकुश भी पहले कबड्डी ही खेलते थे. अंकुश ने कबड्डी में जिला स्तर पर गोल्ड भी जीता था, लेकिन अपने पिता के कहने पर ही वह बॉक्सिंग में आए.

Asian Games India won a total of 6 medals
Ind vs Pak Final: भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला बारिश से धुला तो कौन बनेगा विजेता?
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com