चिन्नास्वामी स्टेडियम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 मैचों की मेजबानी पेंडिंग, सुरक्षा और निरीक्षण के बाद होगा अंतिम फैसला

M. Chinnaswamy Stadium: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। शुरुआत 20 मैचों की शेड्यूल का ऐलान किया गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा। आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बीसीसीआई ने शेड्यूल में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच रखा है, लेकिन इस वेन्यू पर मैच आयोजित होगा या नहीं इसका फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी करेगी।

बीसीसीआई ने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और मैच-डे के इंतजामों की मॉक ड्रिल देखने के बाद ही अंतिम मंजूरी देगी। बोर्ड की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे का पूरा मॉक प्रदर्शन कराया जाएगा। सब कुछ संतोषजनक पाए जाने पर ही मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिलेगी।

4 जून को जश्न के दौरान हुआ था भगदड़

आरसीबी आईपीएल 2025 की विजेता रही है। खिताब जीतने के बाद 4 जून को जश्न के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इस मैदान में मैच का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, महाराजा ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंटों के मैच भी यहां आयोजित नहीं हुए।

28 मार्च से होगा आईपीएल 2026 की शुरुआत

बीसीसीआई की शेड्यूल के मुताबिक आरसीबी 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सीजन की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना एसआरएच से होगा। बेंगलुरु में न सिर्फ टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी, बल्कि एक प्लेऑफ मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल भी बेंगलुरु में ही होना है।

आईपीएल 2026 में आरसीबी का होम शेड्यूल दो शहरों में बंटा रहेगा। टीम के पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में और बाकी दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होंगे।

10 अलग-अलग शहरों में होगा मुकाबला

आईपीएल 2026 के पहले चरण में कुल 20 मैच आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले देश के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। जिन वेन्यू पर मैच होंगे उनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद के स्टेडियम शामिल हैं।

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी