पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पैट कमिंस ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन ही बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने।

उज्जवल सिन्हा

किंगस्टन (वेस्टइंडीज): ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज में खेली जा रही है। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वो ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

जमैका के सबीना पार्क में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान पैट कमिंस ने 24 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 51 WTC मैचों में 213 विकेट लेने वाले कमिंस को शनिवार को WTC में 1000 रन पूरे करने के लिए नौ रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और 3 छक्के लगाए।

कमिंस से पहले भारत के दो खिलाड़ियों ने किया है ऐसा

कमिंस से पहले भारत के केवल रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ही डब्ल्यूटीसी में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने में कामयाब हुए थे। अश्विन ने 41 WTC मैचों में 1142 रन और 195 विकेट के साथ अपना करियर समाप्त किया, जबकि जडेजा ने 42 WTC मैचों में 2151 रन बनाए हैं और 134 विकेट लिए हैं। WTC में कुल 65 बल्लेबाजों ने 1000 से अधिक रन बनाए हैं और 16 गेंदबाजों ने कम से कम 100 बल्लेबाजों को आउट किया है, लेकिन अश्विन, जडेजा और कमिंस ही 1000 रन और 100 विकेट ले पाए हैं।

WTC में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन विकेट
रविचंद्रन अश्विन भारत 41 1142 195
रवींद्र जडेजा भारत 42* 2151 134
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 51* 1015 213

वहीं इस लिस्ट में पैट कमिंस के बाद मिचेल स्टार्क भी शामिल हो सकते हैं। स्टार्क ने 49 डब्ल्यूटीसी मैचों में 185 बल्लेबाजों को आउट किया है और उनके नाम 934 रन हैं। कमिंस के साथ इस विशिष्ट सूची में शामिल होने के लिए उन्हें 66 रन और बनाने हैं। वहीं इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भी जगह बनाने में ज्यादा दूर नहीं हैं। वोक्स के नाम इंग्लैंड के लिए 32 डब्ल्यूटीसी मैचों में 995 रन और 105 विकेट दर्ज हैं। अगर वो 5 रन बना लेते हैं तो इस सूची में शामिल हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के नाम टेस्ट में 71 मैचों में 307 विकेट है। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में कम से कम चार विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 310 विकेट चटकाए हैं।

टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विकेट

क्रम. खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
1. शेन वार्न 145 708 8/71
2. ग्लेन मैक्ग्रा 124 563 8/24
3. नाथन लियोन 139 562 8/50
4. मिचेल स्टार्क 100* 396 6/48
5. डेनिस लिली 70 355 7/83
6. मिचेल जॉनसन 73 313 8/61
7. ब्रेट ली 76 310 5/30
8. पैट कमिंस 71* 307 6/23
9. जोश हेजलवुड 76* 292 6/67
10. क्रेग मैकडर्मोट 71 291 8/97

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट