लॉर्ड्स में पाकिस्तान टीम सौजन्य-IANS
क्रिकेट

PAK vs ENG 2nd Test: लॉर्ड्स में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, बना अनचाहा रिकॉर्ड, जानें हार के 3 बड़े कारण

Pakistan vs England Test Series: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हराया। पाकिस्तान लगातार चार टेस्ट पारियों में 200 रन से कम पर ऑलआउट होने वाली पहली बार टीम बनी।

प्रिया जैस

England vs Pakistan Test Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रनों से जीत दर्ज की। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम एक बार दूसरी पारी में एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

200 का आंकड़ा पार करने में नाकाम

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 194 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान लगातार चौथी पारी में 200 से कम स्कोर के अंदर ऑलआउट हुआ है।

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम 110 रन बनाकर सिमटी थी। वहीं, लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 171 और दूसरी इनिंग में 135 रन बनाए थे।

529 गेंदों ही खेल सके

पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब टीम लगातार चार पारियों में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है। लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज दोनों पारियों को मिलकर सिर्फ 529 गेंदें ही खेल सके।

पाकिस्तान की 16वीं हार

सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में साल 2018 से खेले 18 टेस्ट मैचों में यह पाकिस्तान की 16वीं हार है। टीम को आखिरी जीत 2018 में नसीब हुई थी।

अकेले संघर्ष करते रहे सऊद शकील

पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सऊद शकील ही अकेले संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 97 रनों की दमदार पारी खेली।

हालांकि, शकील को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। कप्तान बाबर आजम दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे और कुल मिलाकर 14 रन ही बना सके। शान मसूद ने दूसरी इनिंग में 26 रन बनाए। पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों को मिलकर कुल 8 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने भी शानदार गेंदबाजी की और मैच में कुल पांच-पांच विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी