-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Announced Squad For First Test Vs New Zealand Oli Robinson Returns
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने टीम घोषित कर दी है। ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है, जबकि तीन नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

ओली रॉबिन्सन (फोटो- IANS)
NZ vs ENG Test Series: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें दो साल की गैरमौजूदगी के बाद सीमर ओली रॉबिन्सन को वापस शामिल किया गया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के लिए 3 नए खिलाड़ियों एमिलियो गे, जेम्स र्यू और सन्नी बेकर को शामिल किया है। यह टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा।
यह मैच इंग्लैंड का एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद पहला मुकाबला होगा। 32 वर्षीय रॉबिन्सन की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब इंग्लैंड स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के संन्यास के बाद गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक नए लीडर की तलाश में है, जिन्होंने 20 टेस्ट मुकाबलों में 76 विकेट लिए हैं, लेकिन फिटनेस से जुड़ी चिंताओं के कारण 2024 के भारत दौरे के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
एशेज दौरे में खराब प्रदर्शन के कारण जैक क्रॉली को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिससे डरहम के एमिलियो के लिए बेन डकेट के साथ ओपनिंग का रास्ता खुल गया है। एमिलियो वेस्टइंडीज और इटली की ओर से खेलने के प्रस्तावों को ठुकरा चुके हैं। वहीं, 12 फर्स्ट क्लास शतक लगा चुके जेम्स के रिजर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना काफी प्रबल है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
23 वर्षीय बेकर, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद, रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन और मैथ्यू फिशर के पेस ग्रुप में शामिल हो गए हैं। एशेज के दौरान नजरअंदाज किए गए शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है और वह लेग-स्पिनर रेहान अहमद के साथ स्पिनर की जगह के लिए मुकाबला करेंगे। रेहान अहमद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेल सकते हैं।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई मार्कस नॉर्थ को अपना नया राष्ट्रीय चयनकर्ता भी नियुक्त किया है, जिन्होंने ल्यूक राइट की जगह ली है। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम 22 मई को लॉफबोरो में एकजुट होगी। रेहान अहमद और जैकब बेथेल, जो अभी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने मैच पूरे होने के बाद इंग्लैंड लौट आएंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज में 3 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। सीरीज का अगला मैच केनिंग्टन ओवल में 17 जून से खेला जाएगा। 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में तीसरे मुकाबले की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।
IANS इनपुट
England announced squad for first test vs new zealand oli robinson returns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














