पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान में जमकर हो रहा बवाल, पूर्व दिग्गज ने PCB को ठहराया जिम्मेदार

Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली। इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश की सरजमीं पर शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

संजय सिंह बिष्ट

Shahid Afridi on Pakistan Cricket Board: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में 2-1 की हार ने टीम की कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी पर कड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि टीम में बदलाव की जरूरत जरूर है, लेकिन असली सर्जरी खिलाड़ियों में नहीं बल्कि चयन प्रक्रिया में होनी चाहिए।

अफरीदी ने सिलेक्शन कमेटी पर उठाए सवाल

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का प्रदर्शन सभी ने देखा और उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में भी पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। अफरीदी ने कहा कि ऐसे हालात में सिलेक्शन कमेटी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कमेटी में शामिल सभी लोगों ने काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन इसके बावजूद यह तय नहीं हो पा रहा है कि किस फॉर्मेट के लिए किस खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

युवा खिलाड़ियों को जल्दबाजी में मिल रहा मौका

शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा कि बदलाव के नाम पर टीम में जरूरत से ज्यादा प्रयोग किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है जिन्होंने घरेलू स्तर पर बहुत कम मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का घरेलू क्रिकेट अभी इतना मजबूत नहीं है कि वहां से लगातार ऐसे खिलाड़ी निकल सकें जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुरंत अच्छा प्रदर्शन कर सकें। ऐसे में जल्दबाजी में खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अनुभवी खिलाड़ियों की अनदेखी पर जताई चिंता

पूर्व कप्तान ने टीम से सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किए जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ अनुभवी खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अफरीदी के अनुसार, भले ही कुछ सीनियर खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में उतना प्रभावी नहीं रहे हों, लेकिन वनडे में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर करना सही फैसला नहीं था।

बांग्लादेश ने सीरीज में दर्ज की जीत

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरा और निर्णायक ODI मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 279 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू