नवंबर में तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा पाकिस्तान (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

पाकिस्तान नवंबर में करेगा श्रीलंका की मेजबानी, नवंबर में खेली जाएंगी तीन वनडे की सीरीज

साल 2019 के बाद से यह श्रीलंका का पाकिस्तान में पहला द्विपक्षीय वनडे मैच होगा। श्रीलंका आखिरी बार पाकिस्तान में पुरुष वनडे एशिया कप 2023 के दौरान खेला था। टीम ने लाहौर में अफगानिस्तान को चुनौती दी थी।

संजय सिंह बिष्ट

Sri Lanka tour to Pakistan: एशिया कप 2025 के पाकिस्तान टीम को श्रीलंका और अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है। इश दौरान तीनों टीमों के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। अगर बात करें श्रीलंका की तो उसके ये पाकिस्तान दौरे का ये वनडे चरण 17 से 29 नवंबर तक होने वाला टी20 त्रिकोणीय सीरीज का पहला चरण होगा। इसमें अफगानिस्तान तीसरी टीम के रूप में होगा। इसके साथ ही पाकिस्तान अपनी पहली घरेलू टी20 त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा।

साल 2019 के बाद से यह श्रीलंका का पाकिस्तान में पहला द्विपक्षीय वनडे मैच होगा। श्रीलंका ने आखिरी बार पाकिस्तान में पुरुष वनडे एशिया कप 2023 के दौरान खेला था। टीम ने लाहौर में अफगानिस्तान को चुनौती दी थी। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की घोषणा पहले से ही व्यस्त घरेलू कार्यक्रम के बीच हुई है। इसमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के दो मैच शामिल हैं। यह मुकाबले मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

टेस्ट सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच की ये सीरीज 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। इस दौरान कुल तीन टी20 के मुकाबले होंगे। यह दौरा 4-8 नवंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों के साथ समाप्त होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेड्यूल

12-16 अक्टूबर: पहला टेस्ट, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

20-24 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

28 अक्टूबर: पहला टी20 मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

31 अक्टूबर: दूसरा टी20 मैच, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

1 नवंबर: तीसरा टी20 मैच, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

4 नवंबर: पहला वनडे, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

6 नवंबर: दूसरा वनडे, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

8 नवंबर: तीसरा वनडे, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

श्रीलंका के विरुद्ध रावलपिंडी में वनडे सीरीज का कार्यक्रम

11 नवंबर: पहला मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

13 नवंबर: दूसरा मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

15 नवंबर: तीसरा मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

टी20 त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम

17 नवंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, रावलपिंडी

19 नवंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, रावलपिंडी

22 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर

23 नवंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, लाहौर

25 नवंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, लाहौर

27 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर

29 नवंबर: फाइनल, लाहौर

एजेंसी इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें