पाकिस्तान क्रिकेट टीम (सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान का T20 World Cup 'ड्रामा' जारी! टीम चुन ली, लेकिन खेलने पर संशय; बांग्लादेश की तरह पाक भी लेगा EXIT?

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट छोड़ने के संकेत दिए थे। स्क्वाड के ऐलान के बावजूद सिलेक्टर ने बताया कि खेलने पर अभी भी सस्पेंस है।

संजय सिंह बिष्ट

Suspense Pakistan Cricket Team T20 World Cup Participation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के टूर्नामेंट में खेलने को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से हटने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच पाकिस्तान ने भी बॉयकॉट के संकेत दिए थे। ऐसे में टीम की घोषणा के बाद भी यह तय नहीं माना जा रहा कि पाकिस्तान वास्तव में टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं।

पाकिस्तान के खेलने पर क्यों बना हुआ है सस्पेंस

लाहौर में हाल ही में पाकिस्तान की चयन समिति की बैठक हुई, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई। हालांकि, चयनकर्ता आकिब जावेद ने साफ शब्दों में कहा कि टीम का चयन करना उनका काम है, लेकिन पाकिस्तान का टूर्नामेंट में खेलना या न खेलना सरकार का फैसला होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं और पीसीबी चेयरमैन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है और अब अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार को लेना है। इसी वजह से स्क्वाड के ऐलान के बावजूद पाकिस्तान के खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है और माना जा रहा है कि आखिरी वक्त पर यू-टर्न भी संभव है।

विवाद का कारण?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया और आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। इसी घटनाक्रम के दौरान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के समर्थन में बयान देते हुए पाकिस्तान के वर्ल्ड कप नहीं खेलने के संकेत दिए थे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान) अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी