बाबर आजम (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने कप्तान के पद से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने घोषणा की है कि वह अपने प्रदर्शन को "प्राथमिकता" देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 2019 में शुरू हुए बाबर के कप्तान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है।

प्रिया जैस

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने करियर के लिए एक बड़ा फैसला ले लिया है। जो उनके फैंस के लिए एक निराशाजनक बात हो सकती है।  स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने घोषणा की है कि वह अपने प्रदर्शन को "प्राथमिकता" देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

2019 में शुरू हुए बाबर के कप्तान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। पिछले साल, उनके नेतृत्व में, पाकिस्तान कोलंबो में श्रीलंका से दो विकेट से हारने के बाद सुपर 4 चरण में एशिया कप से बाहर हो गया था। कुछ महीने बाद, पाकिस्तान का संघर्ष जारी रहा क्योंकि वे भारत में वनडे विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने में विफल रहे। विश्व कप के समापन के बाद, बाबर ने सभी प्रारूपों में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बयान में बाबर ने कहा कि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कप्तानी से हटने से उन्हें स्पष्टता मिलेगी और वह अपने व्यक्तिगत विकास और प्रदर्शन पर ध्यान दे सकेंगे।

बाबर आजम ने एक्स पर किया ऐलान

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने घोषणा की है कि वह अपने प्रदर्शन को "प्राथमिकता" देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

बाबर आजम का संदेश

बाबर ने एक्स पर लिखा, "डियर फैंस, मैं आज आपके साथ कुछ बात शेयर कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मै इस पद को छोड़ दूं और अपने खेल पर ध्यान दूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "कप्तानी मेरे लिए एक रिवॉर्डिंग एक्सपीरियंस रहा है, लेकिन इसने मेरे काम को भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को पहली प्रायोरिटी देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और पर्सनल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दूंगा।"

फैंस का किया शुक्रिया

फैंस का शुक्रियाअदा करते हुए उन्होंने लिखा, " मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

बाबर के बाद शाहीन को बनाया था कप्तान

शाहीन शाह अफरीदी को टी20आई कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन सिर्फ एक श्रृंखला के बाद उन्हें हटा दिया गया, जिसमें पाकिस्तान न्यूजीलैंड से 4-1 से हार गया। इसके बाद बाबर को व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में बहाल कर दिया गया, जबकि शान मसूद टेस्ट कप्तान बने रहे।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें