भारतीय टी20 क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Year Ender 2025: PAK में ये भारतीय खिलाड़ी हुआ सबसे ज्यादा सर्च, भारत में वैभव सूर्यवंशी का जलवा

Top Most Searched Cricketer: साल 2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट सामने आई है। हैरानी की बात यह रही कि बाबर आजम टॉप 5 में भी नहीं हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Tops Most Searched Cricketers List: साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे, जिसका असर केवल कूटनीतिक स्तर पर ही नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान पर भी साफ तौर पर नजर आया। इसी साल दोनों टीमों के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। भारत की लगातार जीतों ने न सिर्फ पाकिस्तानी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया, बल्कि वहां के क्रिकेट फैंस की दिलचस्पी भी भारतीय खिलाड़ियों की तरफ खिंचती चली गई।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुआ भारतीय खिलाड़ी

इस साल पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला क्रिकेटर कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत का एक युवा खिलाड़ी रहा। यह नाम है सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा। एशिया कप 2025 के दौरान अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया कि वह वहां चर्चा का केंद्र बन गए। उन्होंने सिर्फ दो मैचों में अपने दम पर पाकिस्तान को हार का स्वाद चखा दिया, जिसका असर सीधे उनकी लोकप्रियता पर दिखा। लीग स्टेज मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 13 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली। वहीं सुपर-4 राउंड में उन्होंने 39 गेंदों में 74 रन बनाकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। यही वजह रही कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले क्रिकेटर की सूची में उनका नाम पहले स्थान पर रहा।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव

गूगल सर्च लिस्ट में दूसरे नंबर पर हसन नवाज का नाम रहा। तीसरे स्थान पर इरफान खान नियाजी, चौथे नंबर पर साहिबजादा फरहान और पांचवें स्थान पर मोहम्मद अब्बास नजर आए। चौंकाने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का नाम टॉप-5 में भी जगह नहीं बना सका, जो उनके फॉर्म और लोकप्रियता दोनों पर सवाल खड़े करता है।

भारत में वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त लोकप्रियता

अगर भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर की बात करें, तो यहां युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। महज 13 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। इसके बाद से वह देशभर में चर्चा का विषय बने रहे।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्या, तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा, चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज शेख रशीद और पांचवें स्थान पर टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स का नाम शामिल रहा। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि 2025 में क्रिकेट फैंस की नजरें स्थापित सितारों से ज्यादा उभरते युवा खिलाड़ियों पर टिकी रहीं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सीमाओं के पार भी पहचान बनाई।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति