रांची वनडे के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI का नया फरमान, रोहित शर्मा-विराट कोहली को दिया गया ये निर्देश, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

BCCI: रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 और टेस्ट से संन्यास के बाद वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के लिए नया निर्देश जारी किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। रांची में खेले गए पहले वनडे में रोहित ने अर्धशतक लगाया, जबकि कोहली ने बेहतरीन शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई।

रोहित-कोहली को बीसीसीआई का निर्देश

इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों रोहित और कोहली से विजय हजारे ट्रॉफी में उपलब्ध रहने को कहा है। बोर्ड का यह कदम शीर्ष खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दोनों खिलाड़ियों ने दी सहमति

खबरों के अनुसार रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड के निर्देश पर हामी भर दी है। वर्तमान में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन होगा। रोहित और कोहली पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में घरेलू वनडे टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खबर मानी जा रही है, क्योंकि इससे युवा खिलाड़ियों को अनुभव का लाभ मिलेगा और टीम इंडिया को मजबूत विकल्प भी मिलेंगे।

रोहित-विराट का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड और मौजूदा फॉर्म

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इसी साल अपना आखिरी घरेलू मुकाबला खेला था। विराट ने दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ मैदान संभाला, जहां वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें हिमांशु सांगवान ने पवेलियन भेजा था। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से जनवरी 2025 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपना आखिरी घरेलू मैच खेला था। इस मुकाबले में रोहित का बल्ला शांत रहा और उन्होंने पहली पारी में 3 तथा दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोनों दिग्गजों ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें