रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बांग्लादेश ने किया विराट-रोहित के फैंस को निराश! सीरीज पर सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज अगस्त में खेली जानी थी, लेकिन बांग्लादेश की तरफ से सीरीज को लेकर एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसे देखकर लगता है कि इसमें देरी हो सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

ढाका: लंबे समय के बाद अपने पसंदीदा और दिग्गज प्लेयर्स को मैदान पर देखने की आस संजोये बैठे क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि भारतीय टीम की आगामी सीरीज को लेकर एक ऐसी ख़बर सामने आई है जो रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को परेशान करने वाली है।

दरअसल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। टी-20 को उन्होंने विश्वकप में मिली जीत के बाद ही अलविदा कह दिया था। ऐसे में हिटमैन और किंग के फैंस भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब किसी वजह से इस पर अड़ंगा लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

लंबा होने वाला है 'रो-को' फैंस का इंतजार

इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया को अगस्त महीने में बांग्लादेश का दौरा करना है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की इस सीरीज में खेलने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है, क्योंकि उनको इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यदि टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करती है, तो फिर से ये दोनों क्रिकेट के मैदान पर दिख सकते हैं। बांग्लादेश दौरे में टीम इंडिया को कुल 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। अब बांग्लादेश सीरीज के लिए नया अपडेट सामने आ रहा है। जिसके मुताबिक 'रो-को' के फैंस को इंतजार और बढ़ने वाला है।

क्या बोला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि "BCCI के साथ हमारी पॉजिटिव चर्चा चल रही है। यह अगस्त या सितंबर जैसा नहीं है हम इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं कि हम सीरीज कैसे आयोजित कर सकते हैं। हम अभी इसकी मेजबानी नहीं कर सकते हैं, तो हम इसे किसी अन्य संभावित समय पर आयोजित करेंगे।"

2014 में खेली गई थी आखिरी वनडे सीरीज

बता दें कि आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के तहत भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त से होनी थी। अब इस पर देरी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2014 में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ कोई वनडे सीरीज खेली थी।

भारतीय टीम इस वक्त शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड दौर पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाना है।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही