न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ W vs SA W: अमेलिया केर की तूफानी पारी से जीता न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका को 80 रनों से रौंदा

NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया। अमेलिया केर और जॉर्जिया प्लिमर की शानदार पारियों और सोफी डिवाइन की गेंदबाजी से टीम ने बढ़त बनाई।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I: न्यूजीलैंड महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 80 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

बे ओवल में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने 44 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 और कप्तान अमेलिया केर ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली।

दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 146 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने ही शून्य पर पहला विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड के बड़े और सुरक्षित स्कोर की नींव रखी। प्लिमर और केर के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। उसके बाद सोफी डिवाइन ने 12, ब्रूक हॉलीडे ने 13 और मैडी ग्रीन ने 10 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मासाबाता क्लास और नाडिन डे क्लार्क ने 2-2 विकेट लिए। अयाबोंगा खाका, एन मल्बा को 1-1 विकेट मिला।

110 रनों पर ढेर हुई न्यूजीलैंड

191 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की कसी हुई और घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना सकी और 80 रन से मुकाबला हार गई। साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक-ठाक रही लेकिन मध्यक्रम के बैटरों से टीम को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला। जिस कारण से यह मुकाबला साउथ अफ्रीका ने बड़े अंतर से गंवाया। साउथ अफ्रीका के लिए तंजिम ब्रिट्स ने सर्वाधिक 29 और कायला रेनेके ने नाबाद 24 रन बनाए। नाडिन डी क्लार्क ने 19 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए जेस केर ने 2 और सोफी डिवाइन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए।

अमेलिया केर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

78 रन की पारी खेलने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब