मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Mumbai Indians के प्रमुख सदस्य पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी की हुई मौत, पूरी टीम शोक में डूबी

Mumbai Indians: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर उतरे। सपोर्ट स्टाफ के सदस्य की बेटी के निधन पर टीम ने संवेदना और एकजुटता दिखाई।

संजय सिंह बिष्ट

Mumbai Indians Support Staff Daughter Death:आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यह कदम टीम के एक सपोर्ट स्टाफ सदस्य की बेटी के अचानक निधन के बाद उठाया गया। खिलाड़ियों ने शोक जताने और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए यह पहल की। फ्रेंचाइजी ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की और कहा कि टीम इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ी है। हालांकि, निजता का सम्मान करते हुए स्टाफ सदस्य और उनके परिवार से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई।

MI की प्लेइंग XI में रिकल्टन और रॉबिन मिंज शामिल

यदि बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा- "हम पहले बैटिंग करेंगे। जैसा कि आपने बताया, आज का दिन अच्छा और हवादार लग रहा है, और आम दिनों के मुकाबले थोड़ी ठंड भी है। मुझे नहीं लगता कि ओस कोई दिक्कत पैदा करेगी, हम इस बात का ध्यान रखेंगे और बस बैटिंग करके देखेंगे कि हम कितना स्कोर कर पाते हैं। अब हम बस मैच के लिए उत्साहित हैं। मिचेल (सैंटनर) का लक खराब रहा, और आज क्विनी के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसकी कलाई में थोड़ी चोट लग गई है। हमने टीम में कुछ बदलाव किए हैं। क्विनी की जगह रियान रिकल्टन टीम में आए हैं। हमारे पास रॉबिन मिंज़ भी हैं। रोहित को ठीक होने में अभी कुछ और मैच लगेंगे।"

SRH में हुए दो बदलाव

वहीं, सनराइडर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस के बाद बताया- "ऐसा लग रहा है कि विकेट में थोड़ी-बहुत नमी हो सकती है, इसलिए पहले गेंदबाज़ी करके मैं खुश हूँ। मुझे लगता है कि हर मैच में आपको अपनी उम्मीदों को नए सिरे से तय करना होता है। आम तौर पर यहाँ काफ़ी ज़्यादा रन बनते हैं, इसलिए बस अपने हुनर ​​को आज़माने की कोशिश करें, इसके बारे में ज़्यादा न सोचें। आप जानते हैं, हो सकता है कि इस मैच में यह पिच आपसे कुछ अलग करने की माँग करे, इसलिए बस साफ़ दिमाग़ से खेलें। शिवांग कुमार की जगह हर्ष दुबे टीम में आए हैं। उम्मीद है कि वे मेरी बातों पर भरोसा करेंगे, क्योंकि मैं भी उनके साथ ही गेंदबाज़ी कर रहा होता हूँ। इसलिए जाहिर है कि जब मैं पिच पर गेंदबाज़ी करता हूँ तो मुझे वहाँ के हालात के बारे में जानकारी मिलती रहती है। और मैं भी इस दौर से गुज़र चुका हूँ। पहले भी मेरे ओवरों में काफ़ी रन बने हैं। इसलिए, अगर कभी ऐसा होता भी है, तो मैं उन्हें हौसला देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि उन्हें मुझसे कुछ सहानुभूति मिले।"

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एम. गजनफर, अश्विनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साबिक हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल