-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Says He Never Understood Odi Format Calls It Challenging
‘मुझे वनडे क्रिकेट कभी समझ में नहीं आया…’, सूर्यकुमार यादव का बड़ा कबूलनामा, खुद की फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने हाल में ही वनडे क्रिकेट के बारे में बात की है। सूर्या का मानना है कि उनके लिए वनडे क्रिकेट काफी मुश्किल रहा है, जिसे वो अब तक समझ नहीं पाए हैं।

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav on ODI Cricket: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वनडे क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें वनडे फॉर्मेट कभी पूरी तरह समझ नहीं आया। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
सूर्यकुमार यादव 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि उस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में कोई मैच नहीं खेला। उनका आखिरी वनडे मुकाबला 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल था। दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर उन्होंने हाल ही में 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उस हार की यादों को कुछ हद तक पीछे छोड़ दिया।
2023 वर्ल्ड कप फाइनल बना करियर का अहम मोड़
सूर्यकुमार यादव को 2023 वर्ल्ड कप में भारत के फिनिशर के रूप में टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उस समय उनका वनडे औसत 34 पारियों में सिर्फ 26 का था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 28 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए थे, जिसे भारत की हार के प्रमुख कारणों में से एक माना गया। वर्ल्ड कप के बाद से सूर्यकुमार यादव ने वनडे फॉर्मेट से दूरी बना ली है और उनका पूरा फोकस टी20 क्रिकेट पर दिखाई देता है।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मैं वनडे फॉर्मेट नहीं समझ पाया- सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव के मुताबिक वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज को अलग-अलग परिस्थितियों में तीन तरह से बल्लेबाजी करनी पड़ती है। यही कारण है कि यह फॉर्मेट उनके लिए काफी जटिल रहा। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि मैंने ODI क्रिकेट को जितना करीब से अनुभव किया है और देखा है, यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहाँ आपको तीन अलग-अलग तरीकों से बैटिंग करनी पड़ती है। कभी-कभी, अगर आप जल्दी बैटिंग करने जाते हैं तो विकेट जल्दी गिर जाते हैं। आपको टेस्ट क्रिकेट की तरह बैटिंग करनी पड़ती है। फिर आपको एक अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करनी पड़ती है, जैसा कि वनडे में होता है। और फिर बाद में, इनिंग्स के आखिर में, आपको वैसे बैटिंग करनी पड़ती है जैसे आप T20 फॉर्मेट में करते हैं। तो, यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसे मैं कभी समझ ही नहीं पाया। मैंने इसे खेलने की पूरी कोशिश की। लेकिन फिर भी, यह एक चुनौतीपूर्ण फ़ॉर्मेट है।”
टेस्ट क्रिकेट में भी नहीं मिला ज्यादा मौका
सूर्यकुमार यादव का टेस्ट करियर भी ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्हें 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन सिर्फ एक मैच के बाद ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि किस्मत में जो लिखा होता है वही मिलता है और उनके करियर में टी20 फॉर्मेट सबसे ज्यादा सफल रहा।
ये भी पढ़ें: चिन्नास्वामी में ही खेला जाएगा सीजन का पहला मैच, RCB को मिला ग्रीन सिग्नल, SRH से होनी है भिड़ंत
टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि “आपकी किस्मत में जो लिखा होता है, आपको वही मिलता है। मैंने शुरुआत रेड-बॉल क्रिकेट से ही की थी, और 10-12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेली। मैंने बॉम्बे में बहुत ज़्यादा रेड-बॉल क्रिकेट खेला, क्योंकि अगर आप बॉम्बे में बड़े होते हैं, तो आप शुरुआत रेड-बॉल से ही करते हैं। इसलिए सब कुछ रेड-बॉल के इर्द-गिर्द ही घूमता है। लेकिन धीरे-धीरे, जब हमने व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो मेरा झुकाव थोड़ा उस तरफ हो गया। और उसके बाद, मैं इस फॉर्मेट (T20) में आया। मैंने वन-डे क्रिकेट में भी अच्छा खेलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वहाँ कुछ खास नहीं हो पाया।”
Suryakumar yadav says he never understood odi format calls it challenging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














