महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MS Dhoni का कोहली पर अनसुना खुलासा, पहली बार कह दी ऐसी बात... वायरल VIDEO ने मचाया धमाल

MS Dhoni on Virat Kohli: विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का दोस्ती वाला रिश्ता किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इस बार धोनी ने विराट के बारे में एक ऐसी बात कह दी, जो आज तक किसी ने नहीं बताई।

संजय सिंह बिष्ट

MS Dhoni Video: भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ये दो बहुत बड़े नाम हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को कई मुश्किल, सीरीज व टूर्नामेंट जीताने में अहम भूमिका निभाई है। विराट और धोनी के बीच का रिश्ता काफी मधुर माना जाता है। कुल मिलाकर पूरी दुनिया को इनके अच्छे रिश्ते के बारे में पता है। दोनों खिलाड़ियों के एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है। माना जा सकता है कि दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए काफी सम्मान है।

धोनी ने कई बार विराट कोहली को मुश्किल वक्त में साथ दिया है। इन सब के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनसे विराट कोहली के बारे में भी सवाल पूछा गया। धोनी ने ऐसे सवालों के बेबाकी के साथ जवाब दिया। इससे पहले भी धोनी साथी खिलाड़ी विराट कोहली के लेकर कई बयान दे चुके हैं। लेकिन इस बार का बयान कुछ खास है। उन्होंने पहली बार विराट को लेकर एक नई बात साझा की है।

धोनी ने विराट के बारे में क्या कहा?

भारत के पूर्व कप्तान व वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के बारे में इस बार कुछ नया कहा। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली की 4 खूबियों के बारे में चर्चा की। हालांकि उनकी इस बात का विराट कोहली की बल्लेबाजी के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं था। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने विराट के बारे में ऐसा क्या कह दिया?

इवेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने विराट कोहली के बारे में 4 बड़ी बातें कही। धोनी ने कहा कि विराट कोहली एक सिंगर हैं, वो एक डांसर भी हैं, वो मिमिक्री भी अच्छी कर लेते हैं। इसके बाद धोनी ने अंत में कहा कि विराट कोहली एक कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज हैं।

धोनी के द्वारा बताई गई ये बातें सही भी हैं। विराट कोहली को मैदान पर कई बार मस्ती करते हुए देखा गया है। वहीं, कई बार विराट कोहली किसी प्रोग्राम में मीमिक्री भी करते हुए देखें गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो खूब वायरल है। जिसमें एक प्रोग्राम के दौरान हरभजन सिंह के साथ पंजाबी गाना गाते हुए नजर आए थे।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन