महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MS Dhoni का 'मिशन 2026' शुरू, Yellow पैड्स पहनकर मैदान पर उतरे माही, नेट्स में दिखा वही पुराना अंदाज- VIDEO

MS Dhoni: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होगी और सभी टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएसके के अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी ने भी टूर्नामेंट से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है और नेट्स में बल्लेबाजी की।

संजय सिंह बिष्ट

MS Dhoni Batting Video: आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद आईपीएल का आगाज होगा और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। इसी बीच सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर मैदान पर उतर चुके हैं। धोनी के नेट्स में बल्लेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

नेट्स में नजर आए एमएस धोनी

26 जनवरी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में एमएस धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभ्यास के दौरान धोनी ने सीएसके का येलो पैड पहना हुआ था और पूरे फोकस के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए। हालांकि इस दौरान उन्होंने आक्रामक शॉट्स खेलने से परहेज किया और बेसिक बैटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया।

युवा गेंदबाजों पर दिखाई रहमदिली

नेट्स में धोनी ने युवा गेंदबाजों के खिलाफ संयम के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने बैक फुट पंच, फ्रंट फुट ड्राइव और सटीक डिफेंस शॉट्स खेले। खास बात यह रही कि धोनी ने आराम से बल्लेबाजी करते हुए युवा गेंदबाजों को आत्मविश्वास दिया। यही वजह है कि फैंस इसे ‘थाला की रहमदिली’ भी कह रहे हैं। इस अभ्यास सत्र में धोनी ने सफेद गेंद की बजाय लाल गेंद से बल्लेबाजी की, जो चर्चा का विषय बन गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, लेकिन आईपीएल जारी

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बावजूद वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते आ रहे हैं। धोनी साल 2008 से सीएसके का हिस्सा हैं, जब आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को पांच बार खिताब दिलाया है। अब धोनी टीम में मुख्य रूप से विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं और अपने अनुभव से टीम को मजबूती दे रहे हैं।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी ने 14 मैचों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने 24.50 की औसत से 196 रन बनाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। अगर उनके पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो धोनी अब तक 278 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 24 अर्धशतक दर्ज हैं। आईपीएल 2026 से पहले धोनी का नेट्स में उतरना यह संकेत देता है कि वह एक बार फिर सीएसके के लिए अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं। फैंस को उम्मीद है कि थाला का अनुभव इस सीजन भी येलो आर्मी के काम आएगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी