प्रशांत वीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आखिर कौन हैं प्रशांत वीर? जिसके लिए धोनी की CSK ने खोल दी पूरी तिजोरी! 14.20 करोड़ देकर रचा इतिहास

IPL 2026 Auction: 20 साल के प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा। बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले प्रशांत सीएसके की टीम में शामिल हुए।

संजय सिंह बिष्ट

Who is Prashant Veer: आईपीएल ऑक्शन में हर बार कई खिलाड़ियों की किस्मत पलट जाती है, और इस बार 20 वर्षीय प्रशांत वीर ने भी ऐसा ही कर दिखाया। ऑक्शन से पहले शायद प्रशांत वीर ने यह नहीं सोचा होगा कि उनके नाम पर इतनी बड़ी बोली लगेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का खिताब दिलाया। प्रशांत को टीम में रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

प्रशांत वीर की लगी लॉटरी

प्रशांत के लिए सबसे पहले बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस रेस में एंट्री ली। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली, तो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी इस दौड़ में शामिल हो गए। इस मुकाबले में प्रशांत के लिए बोली जल्दी ही 10 करोड़ रुपये पार कर गई। अंततः चेन्नई ने पीछे नहीं हटा और 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर प्रशांत को अपनी टीम में शामिल किया।

प्रशांत वीर की घरेलू परफॉर्मेंस

प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है। 9 टी-20 मैचों में उन्होंने 12 विकेट लिए और 167 की स्ट्राइक रेट से 112 रन भी बनाए। उनकी पावर हिटिंग और डेथ ओवर में मैच पलटने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 7 मैचों में प्रशांत ने 112 रन बनाए और 9 विकेट भी चटकाए। इसी वजह से उन्हें उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी मिला। उनकी यह शानदार प्रदर्शन क्षमता सीएसके ने देखते हुए उन पर बड़ा दांव खेला।

आईपीएल में प्रशांत का भविष्य

प्रशांत वीर की यह खरीदारी ना केवल उनके लिए, बल्कि टीम के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी। डेथ ओवर में उनकी पावर हिटिंग और गेंदबाजी दोनों ही टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदे जाने के बाद प्रशांत का दबाव भी बढ़ गया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन दर्शाता है कि वह इस चुनौती को बखूबी निभा सकते हैं।

प्रशांत की इस खरीदारी ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की कीमत और प्रतिस्पर्धा दोनों को नया स्तर दे दिया है। प्रशांत के खेल और टीम में उनकी भूमिका इस सीजन के दौरान बड़े बदलाव ला सकती है।

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत