- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Camroon Green First Reaction After Getting Sold To Kolkata For 25 Point 20 Crore Rupees High Price
आमी KKR…25.20 करोड़ की भारी-भरकम रकम मिलने पर झूम उठे कैमरून ग्रीन, दिया तगड़ा रिएक्शन- VIDEO
Cameron Green Video: कोलकाता की टीम में 25.20 करोड़ में खरीदे जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने केकेआर फैंस के लिए एक खास संदेश दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट

कैमरून ग्रीन (फोटो- @KKRiders)
Cameron Green First Reaction After Getting Sold To Kolkata: कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले से ही अनुमान था कि ग्रीन को लेकर बिडिंग हाई होगी, लेकिन इतनी बड़ी कीमत पर बिकना किसी को नहीं लगा था। इस बड़ी उपलब्धि पर ग्रीन ने खुशी जताई और अपने नए फैंस को वीडियो मैसेज दिया।
कैमरून ग्रीन का वीडियो मैसेज
ग्रीन ने केकेआर फैंस के लिए वीडियो मैसेज में कहा, “हे केकेआर फैंस, मैं कैमरून ग्रीन। इस साल आईपीएल में कोलकाता का हिस्सा बनकर और ईडन गार्डन्स में उतरने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। वहां के माहौल का आदी बनूंगा और उम्मीद करता हूं कि यह हमारे लिए शानदार साल होगा। जल्द ही आपसे मिलूंगा। आमी केकेआर (मैं केकेआर हूं)।” यह वीडियो केकेआर के ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया।
First words from our 🆕 Knight 🎙️😍 pic.twitter.com/Qmg80QksXj — KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 16, 2025
आईपीएल करियर में ग्रीन का प्रदर्शन
कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में पिछली दो सीजन में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 2023 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जबकि 2024 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला। अब तक उन्होंने 29 मैचों में 28 पारियों में 41.6 की औसत और 153.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 707 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 32 छक्कों की मदद से 1 शतक और 2 अर्धशतक बनाए। आईपीएल में उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
टी20 फॉर्मेट में ग्रीन के आंकड़े
टी20 क्रिकेट में ग्रीन का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 63 टी20 मुकाबलों में 33.35 की औसत और 151.07 की स्ट्राइक रेट से कुल 1334 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 111 चौके और 63 छक्कों की मदद से 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े। गेंदबाजी में भी ग्रीन ने अपनी छाप छोड़ी है, उन्होंने 34.42 की औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: कैमरून ग्रीन ही नहीं इन पर भी लग चुकी है बड़ी बोली, ये है IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
कैमरून ग्रीन की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की क्षमताओं ने उन्हें टी20 क्रिकेट में एक बहुमुखी खिलाड़ी बना दिया है। केकेआर की ओर से इस सीजन उनका प्रदर्शन न केवल टीम के लिए अहम होगा, बल्कि उन्हें आईपीएल के सबसे चर्चित और कीमती खिलाड़ियों में शुमार भी करेगा। उनका अनुभव और कौशल ईडन गार्डन्स के मैदान में टीम को फायदा पहुंचाने में सहायक साबित होगा।
Camroon green first reaction after getting sold to kolkata for 25 point 20 crore rupees high price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














