IPL Auction 2026 Highlight: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, कार्तिक-प्रशांत पर भी हुई धनवर्षा

IPL 2026 Auction Highlight Updates: आईपीएल 2026 की निलामी समाप्त हो गई है। इस दौरान कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें केकेआर ने 25.2 कोरड़ में खरीदा।
IPL AUCTION LIVE

IPL 2026 Auction Highlihgt Updates: आईपीएल 2026 के मिनी-नीलामी का आयोजन मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में संपन्न हुआ। इस नीलामी में कुल 77 खिलाड़ी बिके और फ्रेंचाइजी ने इनके लिए 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर को सबसे बड़ी बोली लगी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा, वहीं भारत के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये खर्च किए।

नीलामी में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने भी धूम मचाई। उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने समान 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में आए थे और अब आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी दार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा, जिनकी शुरुआती कीमत भी 30 लाख रुपये थी। इसके अलावा कुछ भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती दौर में कोई खरीदार नहीं मिला। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रहे। हालांकि, बाद में दूसरे दौर में सरफराज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा, जबकि पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया।

इस नीलामी ने घरेलू और विदेशी दोनों ही खिलाड़ियों की ख्याति को साबित किया और फ्रेंचाइजी ने बड़े दांव खेलते हुए अपनी टीमों को मजबूती दी। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की रिकॉर्ड कीमतें और विदेशी स्टार्स की भारी बोली ने इस मिनी-नीलामी को आईपीएल इतिहास का यादगार मोड़ बना दिया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स के हुए काइल जेमिसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को दिल्ली कैपिटल्स ने दिन के अंत में 2.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: GT ने पृथ्वी राज यारा को खरीदा

गुजरात टाइटंस ने पृथ्वी राज यारा को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: राजस्थान रॉयल्स ने एडम मिल्ने को खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: जैक फॉलक्स को CSK ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैक फॉलक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में खरीदा है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वह पिछले आईपीएल सीजन में अनसोल्ड रहे थे।

IPL 2026 Mini-Auction Live: अंतिम राउंड में भी लगेगी बोली

मिनी ऑक्शन अपने अंतिम चरण में है। आखिरी राउंड में कुछ और खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। 10 टीमों के लिए अभी कुल 11 स्लॉट बाकी हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: जैक एडवर्ड्स को SRH ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदा। उनकी खरीद में गुजरात और चेन्नई की भी रुचि थी।

IPL 2026 Mini-Auction Live: बृजेश शर्मा को RR और प्रवीण दुबे को PBKS ने अपनी टीम शामिल किया

पंजाब किंग्स ने प्रवीण दुबे को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया, जो पहले पंजाब और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। वहीं, बृजेश शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: मयंक रावत को MI और अमन राव को RR ने खरीदा

भारतीय खिलाड़ी अमन राव को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा, जबकि मयंक रावत को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: जोश इंगलिस को LSG ने 8.6 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। इस सीजन में इंगलिस केवल तीन या चार मैच खेलेंगे।

IPL 2026 Mini-Auction Live: जॉर्डन कॉक्स को RCB और लुंगी एनगिडी को DC ने खरीदा

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 75 लाख में खरीदा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी को 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। एनगिडी इस लीग में पहले CSK के लिए खेल चुके हैं और अब DC के लिए खेलेंगे।

IPL 2026 Mini-Auction Live: राहुल चाहर CSK में

लेग स्पिनर राहुल चाहर के लिए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी बिडिंग हुई। अंततः चेन्नई ने 5.20 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में लिया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: शिवम मावी SRH में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज गेंदबाज शिवम मावी को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। मावी ने आईपीएल में अब तक केकेआर के लिए 32 मैच खेले हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: मैट हेनरी को CSK ने 2 करोड़ में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। हेनरी इससे पहले CSK और पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: चेन्नई से केकेआर पहुंचे रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को केकेआर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इससे पहले इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में SRH ने खरीदा

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के लिए ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त बोली लगाई और अंततः उन्हें 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: सरफराज खान को CSK ने खरीदा

सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: सभी टीमों के पास बचा हुआ पर्स

  • चेन्नई सुपर किंग्स - 11.1 करोड़
  • मुंबई इंडियंस - 85 लाख
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 1.9 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 3.45 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 22.2 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स - 6.4 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स - 5.4 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 13.15 करोड़
  • गुजरात टाइटन्स - 5 करोड़
  • पंजाब किंग्स - 8.5 करोड़

IPL 2026 Mini-Auction Live: क्रेन्स फुलेत्रा को SRH दक्ष कामरा को KKR ने खरीदा

क्रेन्स फुलेत्रा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा, वहीं दक्ष कामरा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में जोड़ा।

IPL 2026 Mini-Auction Live: अथर्व अंकोलेकर को MI ने खरीदा

मुंबई इंडियंस ने लेफ्ट आर्म पेसर अथर्व अंकोलेकर को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: कूपर कोनोली PBKS में शामिल

ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्हें खरीदने में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रुचि दिखाई थी। कूपर पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे, जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

IPL 2026 Mini-Auction Live: साकिब हुसैन बने SRH का हिस्सा

बिहार के क्रिकेटर साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: आरआर ने रवि सिंह को खरीदा

वाराणसी निवासी रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख रुपये में खरीदा है। वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे की ओर से खेलते हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: सलिल अरोड़ा हैदराबाद में शामिल

पंजाब के सलिल अरोड़ा को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है। एसआरएच ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: आरसीबी ने मंगेश यादव को खरीदा

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 23 वर्षीय ऑलराउंडर मंगेश यादव को मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑक्शन के दौरान उनके लिए जोरदार बिडिंग वॉर देखने को मिली।

IPL 2026 Mini-Auction Live: चेन्नई में एक और खिलाड़ी शामिल

मुंबई के ऑलराउंडर अमन खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वह इससे पहले आईपीएल में केकेआर के लिए 1 और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेल चुके हैं। अब आगामी सीजन में अमन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे।

IPL 2026 Mini-Auction Live: अक्षत रघुवंशी को LSG ने खरीदा

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

IPL 2026 Mini-Auction Live: केकेआर में शामिल मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: टिम सीफर्ट को KKR ने खरीदा

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर टिम सीफर्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। टी20 फॉर्मेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए सीफर्ट की गिनती खतरनाक खिलाड़ियों में होती है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: जेसन होल्डर को मिले 7 करोड़

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इससे पहले वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: कोलकाता में शामिल हुए राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले वह आईपीएल में केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स के हुए पथुम निशंका

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रुचि देखने को मिली। आईपीएल डेब्यू से पहले ही निसंका पर बोली लगी और आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: DC 3, KKR 6, LSG 4 और GT ने 1 खिलाड़ी को खरीदा

मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक तीन खिलाड़ी खरीदे हैं। आकिब नबी 8.4 करोड़ में, जबकि बेन डकेट और डेविड मिलर 2-2 करोड़ में शामिल किए। केकेआर ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़) और मथीशा पथिराना (18 करोड़) प्रमुख हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 खिलाड़ी खरीदे और उनके पास अब 15.35 करोड़ बचे हैं। गुजरात टाइटंस ने सिर्फ अशोक शर्मा को 90 लाख में खरीदा।

IPL 2026 Mini-Auction Live: CSK ने इन तीन खिलाड़ियों को खरीदा

मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन खिलाड़ी खरीदे हैं। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.20-14.20 करोड़ में, जबकि अकील हुसैन को 2 करोड़ में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: 23 खिलाड़ी बिक चुके हैं

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अब तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल 23 खिलाड़ियों को खरीदा है। ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजियों के पर्स में बची रकम इस प्रकार है: चेन्नई सुपर किंग्स के पास 13 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 9.40 करोड़ रुपये, गुजरात टाइटंस के पास 12 करोड़ रुपये, केकेआर के पास 15.50 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 15.35 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास समान रूप से 7.40 करोड़ रुपये, और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.20 करोड़ रुपये बची हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: विग्नेश पुथुर RR में

राजस्थान रॉयल्स ने विग्नेश पुथुर को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। विग्नेश इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: नमन तिवारी को LSG ने खरीदा, आकाश मधवाल रहे अनसोल्ड

नमन तिवारी ने अभी तक भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए जोरदार बोली लगाई। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीदा। झारखंड के घरेलू खिलाड़ी सुशांत शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके आकाश मधवाल इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

IPL 2026 Mini-Auction Live: अशोक शर्मा को गुजरात-कार्तिक त्यागी को KKR ने खरीदा

अशोक शर्मा, जो राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं और ऑलराउंडर हैं, इस मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर उपलब्ध थे। राजस्थान और कोलकाता ने उनके लिए बोली लगाई, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह इस मिनी ऑक्शन में गुजरात की पहली खरीद रही।

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। केकेआर के अलावा किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

IPL 2026 Mini-Auction Live: तेजस्वी सिंह को केकेआर ने 3 करोड़ में खरीदा

तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस इस ऑक्शन में 30 लाख रूपये था।

IPL 2026 Mini-Auction Live: मुकुल चौधरी को लखनऊ ने खरीदा

राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया था।

IPL 2026 Mini-Auction Live: कार्तिक शर्मा को भी CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा

विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा, जो राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, के लिए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई। लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया, जिससे वह इस सीजन के हाईवैल्यू प्लेयर बन गए।

IPL 2026 Mini-Auction Live: शिवांग कुमार को SRH ने खरीदा

शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा

घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रशांत वीर के लिए मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी टक्कर रही। अंततः चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: ये चार खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

भारत के खिलाड़ी विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर और महिपाल लोमरोर इस राउंड में अनसोल्ड रहे। आकिब नबी को छोड़कर बाकी सभी प्लेयर्स पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

IPL 2026 Mini-Auction Live: आकिब नबी को DC ने 8.40 करोड़ में खरीदा

घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले आकिब नबी के लिए दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: अनकैप्ड बल्लेबाज रहे अनसोल्ड

अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में इस राउंड में सभी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। अथर्व तायड़े, अनमोलप्रीत सिंह, अभिनव मनोहर, अभिनव तेजराणा और यश धुल पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और ये खिलाड़ी नीलामी में बिके नहीं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: अकील हुसैन चेन्नई में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स ने अकील हुसैन को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: महीश तीक्षणा और मुजीब उर रहमान गए अनसोल्ड

महीश तीक्षणा और मुजीब उर रहमान पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई, जिसके चलते दोनों खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रह गए।

IPL 2026 Mini-Auction Live: रवि बिश्नोई में 7.20 करोड़ में RR के हुए

रवि बिश्नोई को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी बिडिंग वॉर देखने को मिली। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले बिश्नोई आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: एनरिक नॉर्खिया को LSG ने खरीदा

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: स्पेंसर जॉनसन और राहुल चाहर रहे अनसोल्ड

भारत के राहुल चाहर और विदेशी खिलाड़ी स्पेंसन जॉनसर को इस ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: मथीसा पथिराना को 18 करोड़ में KKR ने खरीदा

मथीश पथिराना के लिए ऑक्शन में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। उनके लिए सबसे पहले दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता ने बोली लगाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये तक बोली बढ़ाई, लेकिन इसके बाद हाथ खड़े कर दिए। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आक्रामक अंदाज में बोली जारी रखी। लखनऊ सुपर जायंट्स भी 18 करोड़ रुपये तक पहुंचने के बाद रेस से बाहर हो गई। आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर मथीश पथिराना को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: गेराल्ड कोएट्जी भी रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को भी अब तक किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है और वह अनसोल्ड बने हुए हैं।

IPL 2026 Mini-Auction Live: शिवम मावी अनसोल्ड

भारत के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रह गए।

IPL 2026 Mini-Auction Live: 2 करोड़ में RCB ने जैकब डफी को खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: आकाशदीप को नहीं मिला खरीददार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप को पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिला। 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।

IPL 2026 Mini-Auction Live: मैट हेनरी अनसोल्ड

मिनी ऑक्शन के चौथे सेट की शुरुआत के साथ ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी अनसोल्ड रह गए। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

IPL 2026 Mini-Auction Live: सेट 3 के बाद सभी टीमों के पर्स में बचे हुए पैसे

  • चेन्नई सुपर किंग्स: 43.4 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: 1.75 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 9.4 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 37.1 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 25.5 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स: 17.8 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 20.95 करोड़
  • गुजरात टाइटंस: 12.9 करोड़
  • पंजाब किंग्स: 11.5 करोड़

IPL 2026 Mini-Auction Live: फिन एलन को केकेआर ने खरीदा

विकेटकीपर-बल्लेबाज फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: बेन डकेट को दिल्ली ने खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: जेमी स्मिथ को किसी ने नहीं खरीदा

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला।

IPL 2026 Mini-Auction Live: गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो रहे अनसोल्ड

अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज गुरबाज इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। वहीं, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

IPL 2026 Mini-Auction Live: दीपक हुड्डा अनसोल्ड

दीपक हुड्डा का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था, लेकिन आईपीएल ऑक्शन में उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

IPL 2026 Mini-Auction Live: वेंकटेश अय्यर RCB में

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे। लखनऊ, गुजरात, आरसीबी और कोलकाता ने बोली लगाई। आरसीबी और केकेआर के बीच बिडिंग वॉर चली, जिसमें अंततः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL 2026 Mini-Auction Live: वानिंदु हसरंगा को लखनऊ ने लिया

आईपीएल ऑक्शन में श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: लियाम लिविंगस्टन और वियान मुल्डर को भी नहीं मिला अनसोल्ड

अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए। इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को अब तक कोई खरीदार नहीं मिल पाया है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन भी शामिल हैं, जिन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। लिविंगस्टन पिछले सीजन खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे।

IPL 2026 Mini-Auction Live रचिन रवींद्र भी रहे अनसोल्ड

आईपीएल ऑक्शन 2026 में न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को कोई खरीदार नहीं मिला। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे रचिन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रह गए।

IPL 2026 Mini-Auction Live गस एटिकन्सन को नहीं मिला खरीददार

गस एटिकन्सन के लिए फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वह अनसोल्ड रहे।

IPL 2026 Mini-Auction Live सरफराज खान अनसोल्ड

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। जब ऑक्शन में उनका नाम आया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। इससे पहले भी वह पिछली बार इस टी20 लीग का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

IPL 2026 Mini-Auction Live: कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा सुर्खियां ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने बटोरीं। जब ऑक्शन में उनका नाम आया तो कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी बोली लगी। अंत में केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

IPL 2026 Mini-Auction Live: पृथ्वी शॉ के लिए कोई दिलचस्पी नहीं

आईपीएल ऑक्शन 2026 से पहले पृथ्वी शॉ को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन जब ऑक्शन में उनका नाम पुकारा गया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

IPL 2026 Mini-Auction Live: डेविड मिलर दिल्ली में

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ लिया। मिलर इससे पहले आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया था।

IPL 2026 Mini-Auction Live: डीवोन कॉन्वे गए अनसोल्ड

डीवोन कॉन्वे को आईपीएल ऑक्शन 2026 में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। उन्होंने ऑक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस तय किया था, लेकिन इसके बावजूद किसी टीम ने उनमें रुचि नहीं दिखाई। इससे पहले कॉन्वे आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए थे, जहां उनके प्रदर्शन ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

IPL 2026 Mini-Auction Live: प्रत्येक टीम के लिए शेष खिलाड़ी स्लॉट

फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की संख्या विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कुल उपलब्ध स्लॉट कुल उपलब्ध विदेशी स्लॉट
CSK 16 4 9 4
DC 17 3 8 5
GT 20 4 5 4
KKR 12 2 13 6
LSG 19 4 6 4
MI 20 7 5 1
PBKS 21 6 4 2
RCB 17 6 8 2
RR 16 7 9 1
SRH 15 6 10 2

IPL 2026 Mini-Auction Live: कब से शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल 2026 का मिनी-ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान सभी 10 फ्रेंचाइजियां 77 खिलाड़ियों पर बोली लागाएगी। इस बार 369 खिलाड़ी को ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है।

IPL 2026 Mini-Auction Live: सभी 10 IPL टीमों के लिए बचा हुआ पर्स

फ्रेंचाइजी खर्च किए गए पैसे (करोड़ में) बचे हुए पैसे (करोड़ में)
चेन्नई सुपर किंग्स 81.6 43.4
दिल्ली कैपिटल्स 103.2 21.8
गुजरात टाइटंस 112.1 12.9
कोलकाता नाइट राइडर्स 60.7 64.3
लखनऊ सुपर जायटंस 102.05 22.95
मुंबई इंडियंस 122.25 2.75
पंजाब किंग्स 113.5 11.5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 108.6 16.4
राजस्थान रॉयल्स 108.95 16.05
सनराइडर्ज हैदराबाद 99.5 25.5

IPL 2026 Mini-Auction Live: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में आपका स्वागत है

आईपीएल 2026 के लाइव ऑक्शन में आपका स्वागत है। आज मिनी ऑक्शन के दौरान कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जबकि केवल 77 प्लेयर्स का किस्मत की चमकेगा। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में होने वाला है। आईपीएल से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com