पीएम मोदी और मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PM Modi ने टीम इंडिया की जीत पर किया ट्वीट तो मोहसिन नकवी को लग गई मिर्ची, देखिए रिएक्शन

Mohsin Naqvi reaction to PM Modi's Tweet: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता। पीएम मोदी ने जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी और अपने पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

नकवी को पीएम मोदी के ट्वीट से लगी मिर्ची

प्रधानमंत्री के इस ट्वीट से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भड़क गए। उन्होंने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है। क्रिकेट में युद्ध घसीटना केवल खेल की भावना का अपमान करता है।”

नकवी ने पहले ही ट्रॉफी अपने पास रख ली थी और अब उनका यह ट्वीट नया विवाद खड़ा कर रहा है। टीम इंडिया ने फाइनल में साफ कर दिया था कि वे नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे। इस वजह से नकवी स्टेडियम के पोडियम पर काफी देर तक इंतजार करते रहे, जबकि भारतीय खिलाड़ी आराम से चिल कर रहे थे।

पीएम मोदी के ट्वीट पर मोहसिन नकवी का रिएक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

टीम इंडिया ने फाइनल में दिखाया दम

फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 119.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत में तिलक वर्मा और कुलदीप यादव की जमकर भूमिका रही।

तिलक वर्मा ने खेली दमदार पारी

तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। वहीं कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल 9वीं बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में लगातार दबदबा बनाए रखा।

खेल के मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी समारोह और पीएम मोदी के ट्वीट के चलते क्रिकेट की राजनीति और भावनाओं का खेल भी सुर्खियों में रहा। इस फाइनल ने यह दिखा दिया कि भारतीय टीम ने मैदान और मनोबल दोनों में पाकिस्तान को मात दी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला