मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Duleep Trophy 2025: मोहम्मद शमी पर बरसे युवा बल्लेबाज, बनाया ‘शर्मनाक सेंचुरी’ का रिकॉर्ड

Mohammed Shami in Duleep Trophy 2025: मोहम्मद शमी दलीप ट्रॉफी में विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्हें मुकाबले की पहली पारी में एक विकेट मिला, लेकिन वो रन की खूब दे रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Shami: टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त दलीप ट्रॉफी 2025 में खेल रहे हैं। इस दौरान व ईस्ट जोन टीम का हिस्सा बने हुए हैं। शमी के लिए ये घरेलू टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है। अगर यहां पर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो एक बार फिर से उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। लेकिन नार्थ जोन के खिलाफ मुकाबले में उनका प्रदर्शन इसके विपरीत रहा है।

मोहम्मद शमी नार्थ जोन के खिलाफ खेल गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अपनी पुरानी वाली धाक नहीं जमा पाए हैं। इस दौरान उन्हें विकेट लेने के लिए तरसता हुआ देखा गया। इस दौरान शमी ने बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी में 'शर्मनाक सेंचुरी' बनाई।

दलीप ट्रॉफी में शमी का शर्मनाक प्रदर्शन

मोहम्मद शमी को इस मुकाबले में पहले दिन सफलता मिली। इसके अलावा वो विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए। कुल मिलाकर उन्हें मुकाबले में दूसरा विकेट लेने के लिए तरसता हुआ देखा गया। नार्थ जोन के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जमकर रन बनाए। मुकाबले में उन्होंने कुल 23 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 100 रन खर्च किए। इस दौरोन उनकी इकोनॉमी 4.34 की रही। नार्थ जोन की टीम के युवा बल्लेबाजों ने शमी की जमकर बखिया उधेड़ी।

कैनहैया वधावन ने बनाए 76 रन

यदि बात करें मुकाबले की तो नार्थ जोन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नार्थ जोन की टीम ने कुल 405 रन का टारगेट खड़ा किया। मुकाबले में टीम के लिए उसके कप्तान अंकित कुमार ने ज्यादा रन नहीं बनाए। उन्होंने मजह 30 रन की छोटी पारी खेलकर पवेलियन चले गए। वहीं, दूसरे बल्लेबाजी आयुष बदोनी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 69 रन की शानदार पारी खेली। नार्थ जोन के लिए सबसे ज्यादा रन उसके स्टार बल्लेबाज कन्हैया वधावन ने खेली। उन्होंने 152 गेंदों का सामना करते हुएए 76 रन की बेहतरीन पारी खेली।

अगर बात करें तो ईस्ट जोन की तो वो पहले पारी में नॉर्थ जोन की बराबरी नहीं कर सकी। नार्थ जोन अपनी पहली पारी में ईस्ट जोन के खिलाफ सिर्फ 230 रन जोड़ पाई। टीम के लिए पहली पारी में सबसे ज्यान रन बनाने के मामले में विराट सिह रहे। उन्होंने इस मुकाबले में 69 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलाना ईस्ट जोन का कोई भी बल्लेबाज अच्छे रन बनाने में नाकामयाब रहा। अगर बात करें नॉर्थ जोन की गेंदबाजी की तो इसमें आकिब अली ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकाबले में हैट्रिक लेकर विरोधी टीम के खेमें में तबाही मचा कर रख दी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान