एशिया कप की तैयारी में जुटे उपकप्तान शुभमन गिल, बेंगलुरु में करेंगे अभ्यास

Shubman Gill set to start training: एशिया कप से पहले शुभमन गिल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास शुरू करेंगे। वो जल्द ही वहां पहुंचकर इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुट जाएंगे।
गिल ने रोहित और कोहली को बताया बचपन से अपना आदर्श
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shubman Gill Set To Train At CoE Before Asia Cup: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल एशिया कप से बेंगलुरु पहुंचकर ट्रेनिंग शुरू करेंगे। ऐसी खबरें आ रही है कि जल्द ही गिल बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण लेंगे। शुभमन गिल को एशिया कप में भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

दलीप ट्रॉफी से शुभमन गिल वायरल फीवर के कारण बाहर हो गए हैं। एशिया कप से पहले वो अपनी फिटनेस हासिल करना चाहेंगे। इस दौरान वो देखरेख में रहेंगे। गिल ने मोहाली में दो जिम सेशन किए और गुरुवार को बल्लेबाजी भी की। उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण, उनके घर के पास पर्याप्त अभ्यास सुविधाएं मिलना मुश्किल था।

रिपोर्ट के अनुसार गिल बेंगलुरु से ही दुबई के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां एशिया कप जाने वाली टीम के कुछ अन्य सदस्य पहले से मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए 4 सितंबर को दुबई में एकत्रित होगी।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगा है खिलाड़ियों का जमावड़ा

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में देश के शीर्ष क्रिकेटर या तो दलीप ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं या फिर एशिया कप से पहले जरूरी फिटनेस और नियमित परीक्षणों से गुजर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, भारत की टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान दुबई में ही ठहरी रहेगी और वहां होने वाले मैचों के लिए उसी दिन यूएई की वापसी यात्रा करेगी।

इस बार पहले से निर्धारित कार्यक्रम से हटकर खिलाड़ियों को मुंबई में एकत्रित होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय उन्हें अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई है। आमतौर पर, भारतीय टीम संयुक्त रूप से मुंबई से यात्रा करती थी, लेकिन इस बार खिलाड़ियों की सुविधा और यात्रा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

4 सितंबर तक सभी खिलाड़ी दुबई पहुंचेंगे

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि सभी खिलाड़ी 4 सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे और पहला नेट्स सेशन 5 सितंबर को आईसीसी अकादमी में आयोजित किया जाएगा। व्यवस्था को आसान बनाने के लिए, खिलाड़ियों को उनके शहरों से सीधे दुबई के लिए उड़ान भरने की इजाज़त दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com