मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'हम तो पैदा भी नहीं हुए थे...', क्यों मोहम्मद सिराज ने पूर्व दिग्गज के कह दी ये बात?

Mohammed Siraj About Syed Kirmani: इन दिनों मोहम्मद सिराज इंग्लैंड सीरीज में धमाल मचाने के बाद अपने घर हैदराबाद में आराम फरमा रहे हैं। इसी बीच उन्होने पूर्व दिग्गज के साथ अपने मन की बात साझा की है।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Siraj News: टीम इंडिया ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस दौरे में सबका दिल जीता। अंतिम मुकाबले को जीतकर भारत ने एंडरसन-तेंदलुकर ट्रॉफी को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। सीरीज से पहले कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि इंग्लैंड इस सीरीज में भारत को एकतरफा हराएगा।

इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया की जीत के कई हीरो रहे। इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम सबसे उपर है। मोहम्मद सिराज के लिए इंग्लैंड खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज बेहतरीन रही। वो सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। ये ही कारण रहा है कि सिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। सिराज पिछले कुछ समय से भारत के लिए वनडे और टेस्ट में अच्छा योगदान दे रहे हैं।

इंग्लैंड सीरीज के बाद स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने घर हैदराबाद में आराम फरमा रहे हैं। इसी कड़ी वो हैदराबाद में आयोजित हुए सैयद किरमानी की आत्मकथा 'स्टम्प्ड, लाइफ बिहाइंड एंड बियॉन्ड द ट्वेंटी यार्ड्स' के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने दिग्गज खिलाड़ी सैयद किरमानी की जमकर सराहना की।

सिराज ने की किरमानी की तारीफ

सैयद किरमानी की किताब के इवेंट में मोहम्मद सिराज से शिरकत की। उन्होंने इस दौरान पूर्व दिग्गज की जमकर तारीफ की। सिराज ने कहा किरमानी पर बात करते हुए कहा कि, सर, जब आपने 1983 का विश्वकप जीता था, तब हम पैदा भी नहीं हुए थे। भारतीय क्रिकेट टीम को इतना सब देने के बहुत धन्यवाद। इसके आगे किरमानी ने भी सिराज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिराज ने इंग्लैंड सीरीज मे बेहतरीन प्रदर्शन किया।

किरमानी ने सिराज से कहा मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने अपने उत्साह से देश नाम रोशन किया है। दिल से निकला एग्रेशन। मैं आपकी सफलता की दुआ करता हूं। अगर बात करे सैयद किरमानी की किताब की तो उन्होंने इसमें अपने जीवन के क्रिकेट से संबंधित बातों का जिक्र किया है। इस किताब में उनके क्रिकेट करियर व मैदान पर उनके द्वारा बिताया गया जीवन बयां किया गया है।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार