-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Siraj Back In Hyderabad After Superb Performance In Anderson Tendulkar Trophy
मोहम्मद सिराज का भारत में हुआ धूमधाम से स्वागत, HCA करने वाली सम्मान में कुछ खास, देखें video
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Mohammed Siraj Back In Hyderabad: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने गृह नगर हैदराबाद पहुंच गए हैं। जहां उनका स्वागत काफी धूमधाम से किया गया।

मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohammed Siraj Reaches Hyderabad: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने शहर हैदराबाद पहुंच गए हैं। इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बुधवार को सिराज अपने गृह नगर हैदराबाद पहुंचे। जहां उनका स्वागत धूमधाम से किया गया। मोहम्मद सिराज ने हाल में ही समाप्त हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई था।
इस ने इस टेस्ट सीरीज में 23 विकेट चटकाए। इस सीरीज में सिराज हाईएस्ट विकेट टेकर भी रहे। उन्होंने ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में 9 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। उन्होंने सभी पांच मैच खेले और 185.3 ओवर फेंके।
हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड से रवाना होने के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीफ के साथ एक फोटो शेयर की थी। वो मुंबई टी दिलीप के साथ पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिराज कैजअल गेटअप में नजर आए। इसी बीच सिराज से सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए अनुरोध किए गए, लेकिन वह हैदराबाद के लिए उड़ान पकड़ने के लिए जल्दी से कार में सवार होकर वहां से निकल गए। हैदराबाद में प्रशंसक पहले ही उनके स्वागत के लिए तैयार थे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
VIDEO | Hyderabad: Cricketer Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) returned to his hometown from London earlier today. Siraj grabbed a five-wicket haul in the second innings of the fifth Test at The Oval as India defeated England by six runs in a thriller to draw the series 2-2 on… pic.twitter.com/QiGhI5jAIK — Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2025
इस बीच हैदराबाद क्रिकेट संघ से जुड़े एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है। हम सिराज के लिए निश्चित रूप से सम्मान का कुछ खास योजना बनाएंगे। अभी वो कुछ दिन हैदराबाद में रह सकते हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: ICC Test Rankings में बुमराह नहीं सिराज की हुई चांदी, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने 374 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे इंग्लैंड को 367 रन पर आउट करके छह रन से अपनी सबसे करीबी जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट
| गेंदबाज़ का नाम | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| जसप्रीत बुमराह | 5 | 23 | 5/64 | 2021-22 |
| मोहम्मद सिराज | 5 | 23 | 6/70 | 2025 |
| भुवनेश्वर कुमार | 5 | 19 | 6/82 | 2014 |
| ज़हीर ख़ान | 3 | 18 | 5/75 | 2007 |
| इशांत शर्मा | 5 | 18 | 5/51 | 2018 |
| मोहम्मद सिराज | 5 | 18 | 4/32 | 2021-22 |
| सुभाष गुप्ते | 5 | 17 | 4/76 | 1959 |
| चेतन शर्मा | 2 | 16 | 6/58 | 1986 |
| सुरेंद्र नाथ | 5 | 16 | 5/75 | 1959 |
| भागवत चंद्रशेखर | 3 | 16 | 5/127 | 1967 |
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सिराज का प्रदर्शन
सिराज ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में दो विकेट लिए और 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने सात विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 70 रन देकर 6 विकेट शामिल हैं। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। चौथे टेस्ट में वह पहली पारी में 140 रन देकर केवल एक विकेट ही ले पाए।
पांचवें टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में 86 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 104 रन देकर 5 विकेट लिए। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में वो 7 बार 4 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।
Mohammed siraj back in hyderabad after superb performance in anderson tendulkar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














