इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'ऑपरेशन सिंदूर' के वक्त मेरे घरवाले POK में थे, 'हम जंग में फंस गए', इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि जब ये चल रहा था तब उनके पैरेंट्स पाक अधिकृत कश्मीर में थे।

संजय सिंह बिष्ट

हाल में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच दोनों देशों के क्रिकेटर्स के खूब बयान आए। अब इसमें विदेशी खिलाड़ियों के बयान सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' वाक्या साझा किया है। दरअसल, मोईन अली ने कहा है कि जिस वक्त भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' लांच किया था, उस वक्त उनके घरवाले पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में ही थे।

उन्होंने ये भी कहा है कि जिस जगह पर स्ट्राइक की गई थी, उसके ठीक एक घंटे की दूरी पर उनके पैरेंट्स थे। गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थिक आतंकियों ने भारत के 26 पर्यटकों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था।

स्ट्राइक के वक्त मेरे पैरेंट्स पीओके में थे- मोईन अली

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि "मेरे पैरेंट्स उस वक्त पाकिस्तान के कश्मीर पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में थे। जहां पर वो थे इससे एक घंटे की दूरी पर स्ट्राइक हुई। या फिर शायद थोड़ी और ज्यादा। वो बहुत ही डरावना पल था। उसके बाद वह उसी दिन फ्लाइट पकड़कर निकल गए। मुझे खुशी है कि मेरे पैरेंट्स वहां से निकलने में सफल रहे। हालांकि वह काफी डरावना पल था।"

स्ट्राइक पहलगाम आतंकी हमले के कारण हुई- मोईन अली

इसके आगे मोईन ने तनाव के बाद आईपीएल में एक हफ्ते पर लगी रोक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि "वह काफी डरावना था। जाहिर तौर पर कश्मीर में हुए उस अटैक की वजह से यह सब शुरु हुआ। इसके बाद थोड़े ही समय में चीजें बिगड़ती चली गई और अचानक से हम सभी उसके बीच में फंस चुके थे।" भारत से क्यों डर रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स? टेस्ट सीरीज से पहले दे दी बड़ी कुर्बानी

जंग के बीच फंस गए थे- मोईन अली

इसके आगे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि "ऐसा लग रहा था कि हम एक जंग के बीच फंस गए हैं, लेकिन हमने किसी भी मिसायल की आवाज नहीं सुनी। अचानक से आप देश को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए हाथ-पांव मारने लगते हो और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हो कि आपका परिवार पूरी तरह से ठीक हो। घर पर लोग आपकी वापसी को लेकर चिंतित होने लगते हैं। तब उन्हें आपको समझना पड़ता है।"

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z