मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मिचेल स्टार्क ने वकार यूनिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Mitchell Starc Breaks Waqar Younis Record: मिचेल स्टार्क ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वो साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mitchell Starc Breaks Waqar Younis World Record: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साल 2025 में शानदार गेंदबाजी की है। अब तक महान बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 11 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 55 विकेट चटकाए है।

उन्होंने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस का एक खास बॉलिंग रिकॉर्ड भी तोड़ा। स्टार्क ने 2025 में 28.3 के स्ट्राइक रेट से 55 टेस्ट विकेट लिए, जो किसी भी ऐसे गेंदबाज के लिए सबसे अच्छा है जिसने एक कैलेंडर वर्ष में कम से कम 50 बल्लेबाजों को आउट किया हो।

1993 में यूनिस ने भी पाकिस्तान के लिए सात टेस्ट में विपक्षी टीम के 55 बल्लेबाजों को आउट किया था, लेकिन उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट 29.5 था। स्टार्क से पहले, वह दुनिया के एकमात्र गेंदबाज थे जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 30 से कम के स्ट्राइक रेट से कम से कम 50 टेस्ट विकेट लिए थे।

टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्ट्राइक-रेट (न्यूनतम 50 विकेट)

खिलाड़ी देश वर्ष मैच विकेट स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल्स
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 2025 11 55 28.3 7/58 3
वकार यूनिस पाकिस्तान 1993 7 55 29.5 7/91 6
जसप्रीत बुमराह भारत 2024 13 71 30.1 6/45 5
गस एटकिंसन इंग्लैंड 2024 11 52 35.6 7/45 3
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 2025 13 74 35.8 6/72 5

2025 में मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी 11 टेस्ट मैचों में खेले और उन्होंने 22 पारियों में से 20 में कम से कम एक विकेट हासिल किया, जो उनके निरंतर प्रभाव को दर्शाता है। साल की शुरुआत में सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भारत के खिलाफ स्टार्क ने 18 ओवर में 3 विकेट लेकर सिर्फ 49 रन दिए। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

इसके बाद श्रीलंका में खेले गए दो मैचों की अवे सीरीज़ में उन्होंने चार पारियों में क्रमशः 2/13, 1/14, 3/37 और 0/22 के आंकड़े दर्ज किए, जिससे उनकी सटीक और प्रभावशाली गेंदबाजी का पता चलता है। 11 से 14 जून तक लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में भी स्टार्क ने अपनी काबिलियत दिखाई। उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया। लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया हार से बच नहीं पाया।

मिशेल स्टार्क का टेस्ट में प्रदर्शन (मैच-दर-मैच)

विरोधी टीम पारी ओवर रन विकेट स्थल तारीख
भारत 1st 18.0 49 3 सिडनी 3-5 जनवरी
भारत 2nd 4.0 36 0 सिडनी 3-5 जनवरी
श्रीलंका 1st 8.0 13 2 गॉल 29 जनवरी - 1 फरवरी
श्रीलंका 2nd 5.0 14 1 गॉल 29 जनवरी - 1 फरवरी
श्रीलंका 1st 16.0 37 3 गॉल 6-9 फरवरी
श्रीलंका 2nd 4.0 22 0 गॉल 6-9 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका 1st 13.0 41 2 लॉर्ड्स 11-14 जून
दक्षिण अफ्रीका 2nd 14.4 66 3 लॉर्ड्स 11-14 जून
वेस्ट इंडीज 1st 16.0 65 3 ब्रिजटाउन 25-27 जून
वेस्ट इंडीज 2nd 8.0 44 1 ब्रिजटाउन 25-27 जून
वेस्ट इंडीज 1st 13.0 48 1 सेंट जॉर्ज 3-6 जुलाई
वेस्ट इंडीज 2nd 8.0 24 3 सेंट जॉर्ज 3-6 जुलाई
वेस्ट इंडीज 1st 13.0 32 1 किंग्सटाउन 12-14 जुलाई
वेस्ट इंडीज 2nd 7.3 9 6 किंग्सटाउन 12-14 जुलाई
इंग्लैंड 1st 12.5 58 7 पर्थ 21-22 नवंबर
इंग्लैंड 2nd 12.0 55 3 पर्थ 21-22 नवंबर
इंग्लैंड 1st 20.0 75 6 ब्रिस्बेन 4-7 दिसंबर
इंग्लैंड 2nd 18.0 64 2 ब्रिस्बेन 4-7 दिसंबर
इंग्लैंड 1st 16.0 61 1 एडिलेड 17-21 दिसंबर
इंग्लैंड 2nd 17.0 62 3 एडिलेड 17-21 दिसंबर
इंग्लैंड 1st 6.0 23 2 मेलबर्न 26-27 दिसंबर
इंग्लैंड 2nd 10.0 55 2 मेलबर्न 26-27 दिसंबर

जून-जुलाई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन अवे टेस्ट में स्टार्क ने कुल 15 विकेट लिए, और ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज सीरीज़ के चार मैचों में उन्होंने अब तक 26 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला