भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नोट कर लीजिए India vs England टेस्ट सीरीज का टाइम टेबल, भारत में इतने बजे शुरु होंगे मुकाबले

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले महीने 20 जून से होने वाली है। आईपीएल 2025 के बाद टीम इंग्लैंड दौरे के लिए जाएगी। आइए जानते हैं कि सीरीज के मैचों को भारत में किस समय देखा जा सकता है।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय खिलाड़ी इस वक्त IPL 2025 में व्यस्त नजर आ रहे हैं। इसके बाद टीम को नए कप्तान शुभमन गिल के साथ इंग्लैंड का दौरा करना है। यहां पर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये पहली बार होगा जब टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना किसी विदेशी दौरे पर होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीते शनिवार 24 मई को किया। इस दौरान शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान घोषित किया गया। वहीं, बीसीसीआई के द्वारा बताई गई 18 सदस्यीय टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आइए अब इस दौरे में मैचों की टाइमिंग के बारे में जान लेते हैं।

दोपहर साढे तीन बजे शुरु होंगे मुकाबले

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। ये सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जोकि 4 अगस्त तक चलेगी। भारतीय समयानुसार सीरीज के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले हैं। जबकि 3 बजे टॉस होगा। ये सीरीज दोनों देशों के लिए अहम है। क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में ये सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए जोर लगा देंगी।

जियो हॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रिमिंग

ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, विश्व चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में ये सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में शुभमन गिल की भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-इंग्लैंड सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होने वाली है। वहीं, टीवी पर इसके मुकाबलों को सोनी पर देखा जा सकता है। दोगुना हो जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का रोमांच, JioHotstar ने खरीद लिए डिजिटल राइट्स

इग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला