-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jihotstar Buys Ind Eng Test Series Digital Rights 2025
दोगुना हो जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का रोमांच, JioHotstar ने खरीद लिए डिजिटल राइट्स
- Written By: मृणाल पाठक
जियो हॉटस्टार ने इस टेस्ट सीरीज के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इसका मतलब यह है कि अब आप भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर आसानी से देख पाएंगे।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान के तौर पर नियुक्त किया है। इस दौरे पर भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसी बीच अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल, जियो हॉटस्टार ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। यानी अगर आपने आईपीएल के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए जियो हॉटस्टार प्लान खरीदा है तो आपकी जेब पर अब ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा।
जियो हॉटस्टार ने इस टेस्ट सीरीज के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इसका मतलब यह है कि अब आप भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर आसानी से देख पाएंगे। हालांकि, टीवी पर इसका लाइव प्रसारण सिर्फ सोनी नेटवर्क पर ही देखा जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
🚨 ENGLAND TOUR ON JIOHOTSTAR. 🚨 – JioHotstar has bagged the digital rights for the 5 match Test series between India and England. pic.twitter.com/2a4EkKZ62L — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2025
सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। पहला मैच हेडिंग्ले की मेजबानी में खेला जाएगा। जबकि, दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाना है। 10 जुलाई से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा और आखिरी मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। गिल की कप्तानी की सबसे अच्छी परीक्षा इंग्लैंड दौरे पर होगी। ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इतिहास रचने से एक हिट दूर श्रेयस अय्यर, धोनी-विराट के क्लब में होंगे शामिल
वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। जबकि, अर्शदीप सिंह को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। साथ ही करुण नायर की भी टीम में एंट्री हो गई है। अब देखना होगा कि रोहित और कोहली की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में मोका मिलेगा।
Jihotstar buys ind eng test series digital rights 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में दूध की शुद्धता पर उठे सवाल, ग्राहक पंचायत ने नियमित जांच की मांग की
Jun 28, 2026 | 05:30 PM‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
Jun 28, 2026 | 05:27 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
Jun 28, 2026 | 05:26 PMपुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
Jun 28, 2026 | 05:22 PMमुहर्रम के जुलूस में 15,000 लोगों के कत्लेआम की खौफनाक साजिश, कौन है मौत की कैप्सूल बांटने वाला फैयाज प्रेमजी?
Jun 28, 2026 | 05:11 PMनासिक मनपा का ऐक्शन; स्वच्छता और मरम्मत अभियान उल्लंघनकर्ताओं से Monsoon Task Force ने वसूला ₹49,180 जुर्माना
Jun 28, 2026 | 05:09 PMमुंबई के शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास को मिली रफ्तार, BMC ने 298 करोड़ रुपय के प्रोजेक्ट के लिए चुना नया ठेकेदार
Jun 28, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














