न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स हुए बाहर

IND vs NZ T-20 Match: भारत के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका लगा है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

राहुल उपाध्याय

Mark Chapman And Zak Foulkes Ruled Out: भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस संबंध में न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने आज यानी शुक्रवार को इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने की पुष्टि की है।

चैपमैन और फाउल्क्स की चोट

मार्क चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि, उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की ODI सीरीज तक फिट हो जाएंगे। वहीं जैक फाउल्क्स को कैंटरबरी के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान दाएं हिप फ्लेक्सर में चोट लगी है। उनकी वापसी की समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है।

नए खिलाड़ियों की एंट्री

चोटिल खिलाड़ियों की जगह चयनकर्ताओं ने टीम में बदलाव किए हैं। ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को भी टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि टीम जोश और ब्लेयर के अनुभव का फायदा उठाने के लिए तैयार है।

वर्ल्ड कप के बाद पहली टक्कर

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की यह T20I सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। इस साल की शुरुआत में हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जहां पिछले फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। कीवी टीम की कमान मिशेल सैंटनर संभालेंगे।

T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम- मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्न, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।

ऐसा है शेड्यूल

सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में ही दूसरा मैच होगा। 27 तारीख को वेलिंग्टन तीसरे मैच की मेजबानी करेगा। 30 को ऑकलैंड में चौथा मैच खेला जाएगा। 1 नवंबर को दोनों टीमें हेमिल्टन में आखिरी टी20 मैच खेलेंगी और फिर चार तारीख से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे