Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

By Election Results 2026 Live Updates: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की विधानसभा सीटों और असम की नागांव लोकसभा सीट पर मतगणना के अपडेट जानें।
bye-election result 2026 live updates
उपचुनाव लाइव अपडेट्सAI generated image

By-Election Result Live Updates: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा सीटों और असम में लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की वोटों की गिनती शुक्रवार हो गई है। तमिलनाडु में मदुरंथकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू है। यह प्रक्रिया सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई। अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी। इन दोनों सीटों जो अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं, उनके लिए वोटिंग 6 अक्टूबर को हुई थी। पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट के लिए वोटों की गिनती होगी। इन दोनों सीटों के लिए वोटिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई थी। पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती होगी। इन सीटों के नतीजे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और पार्टियों की चुनावी किस्मत तय करेंगे।

उपचुनाव में वोटों की गिनती और परिणामों से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ....

Madurantakam Assembly By-Poll Live: मदुरंतकम उपचुनाव में TVK उम्मीदवार आगे

तमिलनाडु में मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में ECI के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, TVK की के. मरगथम कुमारवेल आगे चल रही हैं। DMK के आई. परंथमेन और AIADMK की एस. कनिथा संपत पीछे हैं।

tamil nadu by-election result 2026 live updates
मदुरंतकम विधानसभा उपचुनावसौजन्य-ECI स्क्रीनग्रैब

Nagaon Parliamentary By-Poll Live: नागांव लोकसभा सीट पर BJP आगे

नागांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में बीजेपी के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे है। आधिकारिक ECI रुझानों के अनुसार, AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस के सिबामोनी बोरा पीछे चल रहे हैं।

nagaon by-election result 2026 live updates
नागांव लोकसभा सीट उपचुनावसौजन्य-ECI स्क्रीनग्रैब

Dharapuram Assembly By-poll Live: तमिलनाडु में AIADMK आगे

आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार, धारापुरम (तमिलनाडु) विधानसभा उपचुनाव में AIADMK की भानुमति के आगे चल रही है। वहीं टीवीके के पी सत्यबामा और डीएमके की सुगन्या पीछे चल रहे है।

dharapuram bye-election result 2026 live updates
धारापुरम उपचुनावसौजन्य-ECI स्क्रीनग्रैब

Thattanchavady Bypoll Results Live: सीएम रंगासामी की AINRC ने बनाई बढ़त

थट्टानचावडी उपचुनाव में पहले दौर की मतगणना के बाद, AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद 3,273 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनयगम को 1,222 वोट मिले हैं और डीएमके के सेतु सेल्वम को 786 वोट मिले हैं।

West Bengal By Election Live: बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों और गिनती के पहले राउंड के अनुसार, दोनों सीटों पर BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Nagaon Bypoll Results Live: भाजपा के देबाशीष शर्मा ने बनाई बढ़त

असम की नागांव लोकसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद, भारतीय जनता पार्टी के देबाशीष शर्मा ने 3,376 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस के सिबमनी बोरा को 1,385 वोट मिले हैं।

Assam Bypoll Counting Live: नागांव लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू

असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती दो केंद्रों नागांव गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल और डॉसन हायर सेकेंडरी मल्टी पर्पज स्कूल पर शुरू हुई।

Tamil Nadu Bypoll Counting Live: तमिलनाडु उपचुनावों की वोटों की गिनती

तमिलनाडु में धारापुरम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही तिरुप्पुर में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। धरपुरम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज कड़ी सुरक्षा के बीच L.R.G. गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में शुरू हुई। 6 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे और इसमें 80.25% मतदान हुआ था।

Puducherry Bypolls Live: पुडुचेरी की एक सीट पर मतगणना शुरू

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों और पड़ोसी पुडुचेरी की एक सीट पर 6 अक्टूबर को हुए उपचुनावों के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच तय काउंटिंग सेंटर्स पर सुबह 8 बजे शुरू हुई।

Nandigram Assembly By-Election Live: नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Madurantakam Assembly Bypoll Live: मदुरंतकम में मतगणना जारी

तमिलनाडु के मदुरंतकम में कड़ी सुरक्षा के बीच मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। NTK के मदुरंतकम उम्मीदवार जानकीरमन का कहना है, "असली बदलाव NTK लाएगी, TVK नहीं। हमें लोगों पर भरोसा है।"

By-Election Result Live: आज आएंगे चार राज्यों में उपचुनाव के परिणाम 

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा सीटों और असम में लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की वोटों की गिनती शुक्रवार हो गई है। तमिलनाडु में मदुरंथकम और धारापुरम विधानसभा सीटों, पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com