CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

CJP Protest Delhi Live: दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें
jantar mantar security
जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षाSource- IANS

CJP Protest Delhi Live: दिल्ली में शनिवार (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए आयोजित किया जा रहा है। सीजेपी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

बॉर्डर पर डीटेन किए जा रहे लोग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पानीपत से दिल्ली तक रेलवे स्टेशनों के बाहर चेकपॉइंट बनाए गए हैं। टिकरी, बदरपुर, कापसहेड़ा और सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

विरोध-प्रदर्शन की तय जगह पर विचार करे सरकार: SC

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर फिर से विचार करे और किसी दूसरी जगह को इसके लिए तय करे। सॉलिसिटर जनरल के यह कहने के बाद कि केंद्र सरकार किसी दूसरी जगह को तय करने पर विचार करेगी, सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश जारी किया।

jantar mantar security
नवभारत विशेष: जंतर-मंतर से उठी युवा आवाज, चुनाव आयोग के खिलाफ तेज हुआ विरोध

मेट्रो स्टेशन के बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। कोर्ट ने अधिकारियों से कहा है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो और अन्य रेल सेवाओं का संचालन उचित नियमन के साथ जारी रखा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि इस फैसले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि यात्रियों को होने वाली असुविधा कम से कम हो।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com