महेंद्र सिंह धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

MS Dhoni: टीम मैनेजमेंट का दबाव या खुद का फैसला, धोनी ने क्यों चुनी रिटायरमेंट की राह? 5 प्वाइंट्स में समझें

MS Dhoni Retirement: आईपीएल के सबसे सबसे सफल कप्तान और खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। आइए उनके रिटायरमेंट की 5 बड़ी वजहें जानते हैं।

मनोज आर्या

Highlights:

  • रिटेंशन से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

  • अब महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मेंटर के तौर पर काम करेंगे।

  • ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी ने खुद यह राह चुनी है या मैनेजमेंट का दवाब था।

Mahendra Singh Dhoni Retirement Reason: चेन्नई सुपरकिंग्स और उसके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। दरअसल, सीएसके के लिए 16 सीजन खेल चुके महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रिटेंशन से ठीक पहले धोनी ने यह फैसला लिया है। अब वह टीम के मेंटर के रूप में काम करेंगे।

आईपीएल के सबसे सबसे सफल कप्तान और खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल धोनी ने कई ऐसे मोमेंट दे चुके हैं, जो उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी शायद ही कभी भूल पाएंगे।

धोनी के रिटायरमेंट पर क्यों उठ रहे सवाल?

ऐसे में जब उन्होंने रिटायरमेंट की राह चुनी, तो लोगों के मन में कई सवाल उठने शुरू हो गए। फैंस यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट का दबाव था या धोनी ने खुद आईपीएल खेलने से इनकार कर दिया है। आइए 5 प्वाइंट्स में पूरे मामले को समझते हैं।

1. गंभीर चोट और फिटनेस

धोनी ने आईपीएल से संन्यास लिया है, जिसका सबसे बड़ा कारण उनकी चोट है। वह भविष्य में भी आईपीएल खेल सकते थे, लेकिन दो साल पहले घुटने की समस्या ने उन्हें परेशान किया और पिछले सीजन में भी यह समस्या बनी रही। ऐसे में केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में या कुछ मैचों के लिए उपलब्ध रहना टीम के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं था।

2. धोनी की बढ़ती उम्र भी वजह

धोनी के संन्यास का कारण उम्र को हमेशा से ही माना गया है और अब जब उन्होंने संन्यास लिया है, उनकी उम्र 45 साल है। इस उम्र में किसी भी खिलाड़ी, विशेष रूप से विकेटकीपर के लिए पूरे सीजन को लगातार खेलना आसान नहीं होता।

3. CSK के पास मजबूत विकल्प

जब चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछली बार संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से भारी रकम देकर ट्रेड किया था, तभी यह स्पष्ट हो गया था कि चेन्नई ने अपने भविष्य के विकेटकीपर के रूप में संजू को चुना है। अब, संजू के रूप में मजबूत विकेटकीपर विकल्प होने के कारण चेन्नई के लिए संन्यास लेना और भी सरल हो गया।

4. उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं

धोनी के संन्यास का चौथा प्रमुख कारण उनका फॉर्म है। विकेटकीपर के तौर पर वह हमेशा बेहतरीन रहे हैं, लेकिन बल्लेबाज के रूप में उनका फॉर्म पिछले कुछ वर्षों से चिंता का विषय बना हुआ था, जो टीम में एक महत्वपूर्ण बैटिंग पोजीशन को बाधित कर रहा था।

5. टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देना

चेन्नई सुपर किंग्स को किसी ना किसी दिन धोनी से आगे और भविष्य के बारे में सोचना ही था। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्रेस रिलीज में भी इस बात का जिक्र साफ तौर पर किया है कि युवा ब्रिगेड तैयार करने में धोनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यानी नए खिलाड़ियों के लिए अब चेन्नई सुपर किंग्स में रास्ता खुलता जाएगा और आने वाले समय में हम एक फ्रेश CSK टीम देख सकते हैं।

टीम मैनेजमेंट का दबाव या धोनी का फैसला?

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल से संन्यास और चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बनने का फैसला खुद उन्होंने लिया था, न कि मैनेजमेंट की ओर से उन्हें ऐसा करने के लिए कोई दबाव बनाया गया था। सीएसके की को-ऑनर रूपा गुरुनाथ ने एक आधिकारिक वीडियो में इस बात का खुलासा किया कि कैसे यह फैसला अचानक सामने आया।

धोनी ने खुद मैनेजमेंट को दिया था सुझाव

शनिवार को जब मैनेजमेंट और टीम के अधिकारी आगामी सीजन की रणनीतियों और खिलाड़ियों को रिलीज करने की सूची पर चर्चा कर रहे थे, तभी बातचीत के अंत में सीईओ काशी विश्वनाथ खिलाड़ियों के नाम पढ़ रहे थे। उसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने सुझाव दिया कि शायद आपको इस लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए।

फ्रेंचाइजी के अनुसार, यह पूरी तरह से उनका निजी निर्णय था। हालांकि, वे खिलाड़ी के रूप में अब मैदान पर नजर नहीं आएंगे, लेकिन आईपीएल 2027 के लिए उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। ताकि वे युवाओं को दिशा दिखा सकें।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा