

लंबे समय से सीएसके के लिए खेलने वाले एमएस धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।
रिटायरमेंट के बाद भी धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े रहेंगे और वह टीम के मेंटर के तौर पर काम करेंगे।
लंबे समय से 'येलो जर्सी' में सीएसके के लिए खेलते हुए धोनी ने की टीम को काफी सफल फ्रेंचाइजी बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
Mahendra Singh Dhoni Retirement From IPL: इंडियन प्रीमियर लीग यानी की आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अब वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए मेंटर के रूप में अपना योगदान देंगे।
काफी लंबे समय से 'येलो जर्सी' में सीएसके के लिए खेलते हुए धोनी ने की अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में सीएसके फैन और माही के चाहने वालों के लिए यह दुख की खबर है, क्योंकि वह अब अपने माही को स्टंप के पीछे विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी करते हुए नहीं देख पाएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के कुल 19 सीजन में से 17 सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला है। इन 17 सीजन में खेलते हुए माही ने टीम के लिए 272 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 5,314 रन बनाए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी की नेतृत्व में सीएसके 10 बार फाइनल मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उसे 5 बार जीत और 5 बार हार का सामना करना पड़ा था। साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में धोनी की कप्तानी में सीएसके फाइनल मुकाबला जीता है।
आईपीएल करियर में धोनी ने कई अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास में उनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन रहा था। वहीं, आईपीएल करियर में 24 अर्धशतक, 375 चौके और 264 छक्के लगा चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने 100 बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं, आईपीएल के आखिरी चार ओवरों (डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा 3,468 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।
चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक भावनात्मक रिश्ता रहा है। यह दोनों एक दूसरे के पर्यावाची के रूप में भी जाने जाते हैं। हालांकि, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो यह नहीं जानते हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा एमएस धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (Rising Pune Super Giants) के लिए भी खेल चुके हैं।
आपको बताते चलें कि 2016 और 2017 के दो सत्रों में धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। साल 2016 में में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान थे। सीएसके (CSK) पर लगे दो साल के प्रतिबंध के कारण वह इस टीम से जुड़े थे।
वहीं, साल 2017 में वह बतौर खिलाड़ी खेले और टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ ने संभाली थी। यह टीम इस साल फाइनल तक भी पहुंची थी। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी के बाद धोनी वापस अपनी पुरानी टीम सीएसके में लौट आए थे।