लुंगी एनडिगी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, T20I में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Lungi Ngidi: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Lungi Ngidi Breaks Tabraiz Shamsi's Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के 10वें मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए लुंगी एनगिडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। एनगिडी ने रयान वर्ल का विकेट साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एनगिडी ने रयान बर्ल को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना 90 विकेट पूरा किया। इसी के साथ एनगिडी ने तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। एनगिडी ने 63 मैचों में 90 विकेट चटकाए। वहीं शम्सी ने 89 विकेट चटकाए हैं। शम्सी के बाद कगिसो रबाडा इस लिस्ट में शामिल है। साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा ने 79 मैचों में कुल 83 विकेट चटकाए हैं।

T20I में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा विकेट

गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
लुंगी एनगिडी 63* 90* 5/39
तब्राइज शाम्सी 70 89 5/24
कगिसो रबाडा 79 83 3/18
डेल स्टेन 47 64 4/9
इमरान ताहिर 35 61 5/23

इस विकेट के साथ ही एनगिडी ने चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 12 विकेट चटका चुके हैं। एनगिडी ने 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं।  सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ़ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के शैडली वैन शल्कविक हैं। शैडली वैन शल्कविक ने यूनाइटेड स्टेट्स के लिए ग्रुप A के सभी मैच खेले और 13 बैट्समैन को आउट किया। साउथ अफ्रीका में जन्मे इस क्रिकेटर ने मुंबई और कोलंबो (SSC) में भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ चार-चार विकेट लिए और 13 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन विकेट चटकाए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी देश मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
शैडली वैन शाल्कवाइक यूएसए 4 13 4/25
लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका 6* 12* 4/31
ब्लेसिंग मुझराबानी जिम्बाब्वे 6* 12 4/17
वरुण चक्रवर्ती भारत 6 11 3/7
महेश तीक्षणा श्रीलंका 7 11 3/23

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

साउथ अफ्रीका अपना सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला 4 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे को हराकर साउथ अफ्रीका सुपर-8 के ग्रुप में टॉप पर पहुंचना चाहेंगे। उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगा। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर