जैकब ओरम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे...न्यूजीलैंड की जगह PSL को प्राथमिकता देंगे ल्यूक रोंची व जैकब ओरम

Luke Ronchi and Jacob Oram: न्यूजीलैंड के कोच ल्यूक रोंची और जैकब ओरम PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कोचिंग करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे पर अन्य कोच टीम का नेतृत्व करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Luke Ronchi and Jacob Oram: न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच ल्यूक रोंची और जैकब ओरम मार्च में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कोचिंग करते हुए नजर आएंगे। पीएसएल का शेड्यूल न्यूजीलैंड के दो सीरीज से टकरा रहा है। जिसके बाद अब दोनों खिलाड़ी पीएसएल के लिए कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।

ल्यूक रोंची न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी कोच हैं, जबकि जैकब ओरम टीम गेंदबाजी कोच हैं। दोनों पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल चुके ल्यूक रोंची टीम के हेड कोच हैं, जबकि रोंची सहायक कोच हैं।

कोचिंग का अनुभव बढ़ाने के लिए पीएसएल में करेंगे कोचिंग

न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा, "ल्यूक और ओरम के पास अपने कोचिंग अनुभव को आगे बढ़ाने और न्यूजीलैंड क्रिकेट के माहौल के बाहर अपनी स्किल को बेहतर बनाने का एक शानदार मौका है। हमारे खिलाड़ियों की तरह, हमारे कोच की भी दुनिया भर में डिमांड है। हमें लगता है कि ल्यूक और जेक को पीएसएल में अपने समय से न सिर्फ निजी फायदा होगा, बल्कि भविष्य में वह न्यूजीलैंड क्रिकेट को और बेहतर तरीके से मदद कर पाएंगे।"

दो सीरीज के लिए ये संभालेंगे जिम्मेदारी

रोंची और ओरम की गैरमौजूदगी में, वेलिंगटन के कोच जॉनी बैसेट-ग्राहम और न्यूजीलैंड क्रिकेट नेटवर्क कोच ग्रीम एल्ड्रिज दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान हेड कोच रॉब वाल्टर की मदद करेंगे। कैंटरबरी के ब्रेंडन डोनकर्स बांग्लादेश दौरे की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सैंडल ने कहा, "जॉनी, ग्रीम और ब्रेंडन का ब्लैक कैप्स में शामिल होना बहुत अच्छा होगा। मुझे यकीन है कि उन्हें माहौल में अपना बहुत समय बिताने और हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। हमें उम्मीद है कि यहां के अनुभव का फायदा उन्हें घरेलू क्रिकेट की कोचिंग में होगा।"

न्यूजीलैंड का आगामी सीरीज

न्यूजीलैंड को 15 से 25 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है। पीएसएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें