लियाम डॉसन ने किया संन्यास का ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू

Liam Dawson Retirement: इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वह सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Liam Dawson Announces Retirement: इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। करीब दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 36 वर्षीय खिलाड़ी अब रेड-बॉल फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। डॉसन ने तत्काल प्रभाव से यह फैसला लागू करने की घोषणा की है। हालांकि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। लंबे समय तक हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉसन ने साफ कहा कि वह अपने सीमित ओवरों के करियर पर अब पूरा ध्यान देना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।

संन्यास के फैसले पर क्या बोले डॉसन

13 मई को जारी बयान में डॉसन ने कहा कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि फर्स्ट-क्लास क्रिकेट उनके करियर का बेहद अहम हिस्सा रहा है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि आगे बढ़ने और अपने व्हाइट-बॉल करियर को लंबा करने के लिए यही सही समय है। डॉसन ने हैम्पशायर के साथ अपने सफर को खास बताते हुए कहा कि क्लब के लिए 200 से ज्यादा मैच खेलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने टीम के साथ बिताए गए पलों और साथियों के सहयोग को भी याद किया। डॉसन ने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में भी हैम्पशायर के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलते रहेंगे।

शानदार आंकड़ों के साथ खत्म हुआ लंबा सफर

लियाम डॉसन का घरेलू क्रिकेट करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने हैम्पशायर के लिए 211 फर्स्ट-क्लास मुकाबले खेले और इस दौरान 10 हजार से ज्यादा रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार योगदान दिया और 380 विकेट अपने नाम किए। उनके बल्ले से 18 शतक भी निकले। यही वजह रही कि वह लंबे समय तक टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते रहे। साल 2014 में जब हैम्पशायर ने डिवीजन टू से प्रमोशन हासिल किया था, तब डॉसन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद टीम लगातार कई सालों तक शीर्ष डिवीजन में बनी रही।

भारत दौरे से किया था टेस्ट डेब्यू

डॉसन ने इंग्लैंड के लिए भी टेस्ट क्रिकेट खेला और अपना डेब्यू भारत दौरे पर किया था। अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। हालांकि बाद में वह लंबे समय तक टेस्ट टीम से बाहर रहे। पिछले साल उनकी आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। 2024 उनके करियर का शानदार साल साबित हुआ, जब उन्हें पीसीए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर समेत कई बड़े पुरस्कार मिले। अब डॉसन द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और हैम्पशायर के लिए व्हाइट-बॉल में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान