मार्नस लाबुशेन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC Final के लिए मार्नस लाबुशेन करेंगे पारी का आगाज, पैट कमिंस ने इस फैसले पर कहा- सिर्फ एक स्थान...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज मार्नस लाबुशेन करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला आज 11 जून से 15 जून तक खेला जाएगा। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। फाइनल से पहले दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग-11 की ऐलान कर दी है। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपने ओपनर बल्लेबाज का बदलाव किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्नस लाबुशेन पारी का आगाज करेंगे।

लाबुशेन का यह टेस्ट चैंपियनशिप का सीजन अच्छा नहीं गुजरा। उन्होंने 2023-25 के चक्र में 28.33 की औसत से रन बना सके। एक समय तो उनकी जगह खतरे में थी, लेकिन डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद मार्नस लाबुशेन को मौके दिए। अब उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

मार्नस लाबुशेन करेंगे ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि लाबुशेन पारी की शुरुआत करेंगे। वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे और उन्हें एक स्थान और ऊपर किया जा रहा है। जो तीसरे नंबर से ज्यादा अलग नहीं हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें विश्वास है कि वो कमाल करेंगे।

डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद ओपनिंग का स्लॉट हुआ खाली

डेविड वॉर्नर ने जनवरी 2024 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद उनकी जगह पर युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भारत के खिलाफ और श्रीलंका के खिलाफ मौका दिया गया था। लेकिन फाइनल के अहम मुकाबले को उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है। जबकि श्रीलंका में पारी का आगाज करने वाले ट्रेविस हेड फाइनल में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

कैमरून ग्रीन की हुई वापसी

वहीं इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की वापसी हुई है। वो पीठ की चोट के कारण पिछले एक साल से ज्यादा समय से टीम से बाहर थे। पीठ की सफल सर्जरी के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है। वहीं जोश हेजलवुड को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। पिछली बार फाइनल खेलने वाले इस बार के खिताबी मुकाबले के लिए बोलैंड को शामिल नहीं किया गया है।

बोलैंड ने 2023 फाइनल में चोटिल हेजलवुड की जगह ली थी और द ओवल में भारत पर ऑस्ट्रेलिया की 209 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के 11 में से नौ सदस्य लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम लगभग वही है, जो पिछली बार भारत के खिलाफ फाइनल में खेली थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यु वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह