तीसरे वनडे में कुसल मेंडिस की शतकी पारी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कुसल मेंडिस की शतकीय पारी, 99 रन से जीता श्रीलंका, बांग्लादेश को पड़ी दोहरी मार

SL vs BAN के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका ने जीत लिया है। इस दौरान बांग्लादेश को 99 रन से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम के लिए कुसल मेंडिस ने 124 रनों की शतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

बांग्लादेश की टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। जहां पर वो तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने के पहुंची है। इस दौरे में मेजबान श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला बीते मंगलवार 8 मई को खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 99 रन से करारी शिकस्त दी।

तीसरे वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान कुसल मेंडिस ने बेहतरीन शतकी पारी खेली। उनके शतक की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

कुसल मेंडिस का शानदार शतक

मुकाबले में श्रीलंका के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसका ये फैसला सही साबित हुआ। हालांकि टीम को पहला झटका 13 रन के स्कोर पर लगा, लेकिन इसके बाद टीम के अन्य बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। खासकर कुसल मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 285 तक पहुंचाया। मेंडिस ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाए। ये उनके वनडे करियर का छठा शतक साबित हुआ। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कुसल मेंडिस और निसंका के बीच 56 रन की पार्टनरशिप हुई। निसंका 47 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेडिंस और चरिथ असलंका के बीच चौथे विकेट के लिए 124 रनों के बेहतरीन साझेदारी हुई। असलंका ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए।

श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे पस्त बांग्लादेशी बल्लेबाज

श्रीलंका के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 186 पर ऑल आउट हो गई। सीरीज के तीसरे वनडे में श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की एक न चली। टीम को शुरुआत से ही झटके लगने शुरु हो गए। तंजीद हसन के रूप में बांग्लादेश को पहला झटका लगा। वो 17 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नजमुल हसन शांतो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि तौहीद हृदोय ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 ओवर की बल्लेबाजी नहीं करने दी। बांग्लादेश की टीम 39.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। वनडे सीरीज से पहले दोनों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी। श्रीलंका ने 1-0 से अपने नाम किया था।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z