एशिया कप 2025 फाइनल भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कुलदीप यादव का तंज, बोले- उन्होंने बच्चे भेज दिए

Kuldeep Yadav IND vs PAK: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप में धमाल मचाया, 7 मैचों में 17 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और खासकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी बढ़ा दी।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में कमाल कर दिया। चाइनामैन गेंदबाज ने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने रहे और 7 मैचों में कुल 17 विकेट अपने नाम किए। खासकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए कुलदीप इस बार पूरी तरह से अबूझ पहेली साबित हुए।

फाइनल मुकाबले में उनका खेल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। कुलदीप ने महज 30 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटककर पाकिस्तान के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह हिला दिया। मैच के बाद उनके कोच ने बताया कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों की हालत देखकर कुलदीप की हंसी रुक नहीं रही थी। कोच ने कहा कि कुलदीप ने मैच के दौरान कहा, “पाकिस्तान ने खेलने के लिए बच्चे भेज दिए हैं। अगर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान होते, तो मुकाबला कुछ अलग होता।”

मानसिक मजबूती और रणनीति

कुलदीप के कोच ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलते समय हमेशा शांत रहने और मानसिक दबाव न लेने की रणनीति अपनाई जाती है। उन्होंने कहा, “मैदान पर हमेशा फोकस बनाए रखना जरूरी है। अगर कोई उकसाने की कोशिश करे, तो जवाब नहीं देना चाहिए।” कुलदीप ने यही किया और अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरे। उन्होंने बिग ब्रेक बॉल की प्रैक्टिस की थी, जो पहले 2019 में बाबर आजम के खिलाफ काम आई थी, और इसका इस्तेमाल उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ किया। पाकिस्तान ने इस बार अपने प्रमुख स्पिनर शादाब खान को शामिल नहीं किया, जिससे कुलदीप और भी आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर पाए। कोच ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुलदीप ने पाकिस्तान की टीम को देख कर महसूस किया कि जैसे उन्हें “स्कूल के बच्चे” भेजे गए हों।

फाइनल में कुलदीप का असर

फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम एक समय 113 रन पर सिर्फ एक विकेट खोकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद कुलदीप का स्पेल पूरी तरह खेल का रुख बदल गया। उनकी गेंदबाजी ने मैच की दिशा पलट दी और टीम इंडिया को खिताब की राह पर लौटा दिया।

कुलदीप यादव इस एशिया कप में सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि मानसिक दबाव संभालने और समय पर मैच बदलने की क्षमता के लिए भी याद किए जाएंगे। उनके इस जादुई प्रदर्शन ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को हर बार सिरदर्द बना दिया।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन