-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tilak Varma Said Befitting Reply Pakistan Not With Words With My Bat Asia Cup Final India Vs Pakistan
‘बातों से नहीं, बल्ले से दिया जवाब’, खिताबी मुकाबले के हीरो तिलक वर्मा का पाकिस्तान पर बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Tilak Varma on Pakistan Cricket Team: बीसीसीआई टीवी पर शिवम दुबे से बातचीत में तिलक वर्मा ने कहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी बोल रहे थे, लेकिन मेरा इरादा सिर्फ बल्ले से जवाब देने का था।

तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Tilak Varma Statement: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम जब शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश कर रही थी, तभी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे। विकेट लगातार गिर रहे थे और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर लगातार टिप्पणियों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।
हालांकि तिलक ने संयम नहीं खोया और ठान लिया कि वह बल्ले से ही जवाब देंगे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि “पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी कुछ कह रहे थे, लेकिन मैंने सोचा कि जवाब सिर्फ बल्ले से ही देना है। मैच खत्म होने के बाद वे मैदान पर दिख भी नहीं रहे थे।”
जीत की कुंजी बनी तिलक-दुबे की साझेदारी
भारतीय पारी को संभालने में तिलक वर्मा और शिवम दुबे की साझेदारी निर्णायक साबित हुई। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की, जिसने मैच को भारत की ओर मोड़ दिया। तिलक ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए और आखिरी तक डटे रहे। उनकी पारी में बेहतरीन शॉट्स और समझदारी से रन बटोरने की झलक देखने को मिली। दूसरी ओर, शिवम दुबे ने भी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 33 रन बनाए। मजाकिया लहजे में दुबे ने कहा कि “मुझे लगता है मेरे बल्ले ने भी जवाब दिया, उनके पास कहने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं था।”
सम्बंधित ख़बरें
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
BCCI की तरफ से बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
दर्शकों के जोश ने बढ़ाया हौसला
तिलक ने यह भी बताया कि भारतीय दर्शकों का जोश उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने कहा- “जब स्टेडियम में ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजे तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उस पल मैंने सिर्फ भारत माता की जय बोलने की इच्छा महसूस की। दर्शकों का उत्साह मुझे लगातार प्रेरणा देता रहा।” इस जोश ने ही उन्हें मुश्किल हालात में टिके रहने और टीम को जीत तक पहुंचाने की ताकत दी।
गेंदबाज के रूप में भी चमके दुबे
शिवम दुबे ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में उन्होंने भारतीय पारी का पहला ओवर फेंका। शुरुआत में उन पर सवाल उठे थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सटीक गेंदबाजी कर आलोचकों को चुप करा दिया। दुबे ने कहा कि “मेरे पीछे लगातार मेहनत और टीम मैनेजमेंट का भरोसा है। साथ ही, भारतीय समर्थकों की दुआओं ने भी हौसला बढ़ाया। इतने बड़े मैच में योगदान देना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।”
ये भी पढ़ें: एशिया कप में हार के बाद फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, बोले– पीसीबी को चाहिए सिर्फ लल्लू-कट्टटू…
नई पीढ़ी का दमदार प्रदर्शन
एशिया कप का यह फाइनल साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी बड़े मंच पर भी दबाव झेलकर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। तिलक वर्मा और शिवम दुबे की साझेदारी ने न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि यह भी दिखाया कि आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती और टीम स्पिरिट के दम पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक भी पेश की।
Tilak varma said befitting reply pakistan not with words with my bat asia cup final india vs pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














