रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी

Rinku Singh Inning: आईपीएल 2026 के 38वें मैच में केकेआर ने 156 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 83 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 LSG vs KKR: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुई। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा। हालांकि पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप नजर आया।

शुरुआती झटकों से टूटी केकेआर की पारी

कोलकाता ने सिर्फ 31 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद 15 ओवर तक स्कोर 93 रन पर 7 विकेट तक पहुंच गया और बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल लग रहा था। टिम सिफर्ट बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 9 रन ही बना सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे 10 रन और रोवमैन पॉवेल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली लेकिन वह भी टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ले जा सके।

रिंकू सिंह की धमाकेदार वापसी

ऐसे मुश्किल हालात में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली और पूरी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

मोहसिन खान का कहर

इस मैच में अंगकृष रघुवंशी को “ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड” के तहत विवादित तरीके से आउट दिया गया, जिसने काफी चर्चा बटोरी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर केकेआर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

मोहसिन खान ने अजिंक्य रहाणे, टिम सिफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले भारत के छठे अनकैप्ड गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह उपलब्धि अंकित राजपूत, वरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल, उमरान मलिक और आकाश मधवाल हासिल कर चुके हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस