मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

‘ट्रॉफी क्या चोरी करके लानी है…’, बांग्लादेश से हार के बाद PCB अध्यक्ष पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

Kamran Akmal: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम के साथ पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लताड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि क्या अब ICC ट्रॉफी चोरी करके लानी है।

उज्जवल सिन्हा

Kamran Akmal Roasted Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से गंवा दी। बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार के बाद टीम एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा है। कामरान अकमल ने कहा कि क्या अब आईसीसी का ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है। बता दें कि एशिया कप में भारतीय टीम के जीतने के बाद भी नकवी ने ट्रॉफी नहीं दिया और वो ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए।

हमारा स्तर बहुत गिर चुका है

पाकिस्तान में क्रिकेट से जुड़े एक टीवी शो पर कामरान अकमल ने कहा, "पाकिस्तान टीम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि नीदरलैंड भी हरा सकती है। नीदरलैंड भी सोच रही होगी कि अगर उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने का मौका मिले, तो वह हमें हरा सकता है। हमारा स्तर बहुत गिर चुका है। खुदा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचिए। आपने अपने क्रिकेट का मजाक बना दिया है।"

मोहसिन नकवी पर तंज कसते हुए कहा अब ट्रॉफी चोरी करके लाना है

कामरान अकमल यहीं नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है? दरअसल, एशिया कप 2025 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया था। नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे। इसके बाद से नकवी पर ट्रॉफी चोरी करने का आरोप लगता रहा है। पहली बार किसी बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है।

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में खराब प्रदर्शन कर बाहर हुई पाकिस्तान 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची थी। पहला और तीसरा वनडे गंवाकर पाकिस्तान सीरीज 2-1 से हार गई। अब देखना होगा कि लगातार मिल रहे हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना