ICC के पास एक बार फिर पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश के खिलाफ DRS को लेकर लगाया बड़ा आरोप

Pakistan Lodge Complaint With ICC: पाकिस्तान ने आईसीसी के पास बांग्लादेश की शिकायत की है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि स्क्रीन रिप्ले देखने को बाद रिव्यू लिया है।
Pakistan Lodge Complaint With ICC After Losing 3rd ODI
शाहीन शाह अफरीदी को स्टंप करते लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को सीरीज का तीसरा मुकाबला ढाका में खेला गया। पाकिस्तान को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से जीत ली।

तीसरे वनडे में हार के साथ ही सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच के दौरान हुए अंपायरिंग फैसले को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी के पास ऑन-फील्ड अंपायर के एक विवादित निर्णय के खिलाफ आपत्ति जताई है।

LBW से जुड़ा है विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद मैच की आखिरी से दूसरी गेंद पर लिए गए एलबीडब्ल्यू रिव्यू से जुड़ा है। पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश की टीम ने बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया, जो कि तय नियमों के खिलाफ है। नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम को रिव्यू लेने का फैसला रिप्ले स्क्रीन पर आने से पहले करना होता है। मैच के उस अहम मोड़ पर पाकिस्तान को जीत के लिए दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन की गेंद लेग स्टंप की ओर पिच हुई और बल्लेबाज शाहीन शाह अफरीदी से दूर लेग साइड की तरफ घूम गई। ऑन-फील्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया था। हालांकि, कुछ देर चर्चा के बाद बांग्लादेश ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू ले लिया, जबकि गेंद अफरीदी के पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से से नहीं टकराई थी।

स्क्रीन पर रिप्ले आने के बाद लिया गया रिव्यू

पाकिस्तान का कहना है कि स्क्रीन पर रिप्ले आने के बाद रिव्यू लिया गया, जिससे फैसले पर असर पड़ा। टीम ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश ने रिव्यू लेने में तय 15 सेकंड से ज्यादा समय लिया। हालांकि आधिकारिक प्रसारण में कोई टाइमर नहीं दिखाया गया, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिव्यू निर्धारित समय के भीतर लिया गया था या नहीं।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस शिकायत के जरिए क्या कार्रवाई चाहता है, लेकिन माना जा रहा है कि मैच रेफरी की ओर से स्पष्टीकरण या माफी मिलने से मामला शांत हो सकता है।

दोनों टीमों के बीच कई बार दिखा तनाव

टी20 विश्व कप 2026 के बाद दोनों देशों के बीच हुई इस पहली वनडे सीरीज के दौरान कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। सलमान अली आगा का रन आउट इसमें प्रमुख है। आगा के रन आउट के बांग्लादेश के अपील को पाकिस्तान टीम ने खेल भावना के विपरीत माना था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com