जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Rankings में जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंचे

ICC ODI Player Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फायदा हुआ है। वो 16 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

ICC ODIs Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फायदा हुआ है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने पर आर्चर को इनाम मिला है। वो अब वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंच गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को कड़ी टक्कर दी है।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 8 विकेट चटकाए। जिसमें साउथेम्प्टन में खेले गए अंतिम मैच में 18 रन देकर 4 विकेट लिया और अपनी टीम को बड़ी जीत दिला थी। इसके साथ ही जोफ्रा आर्चर ने 16 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

केशव महाराज से महज इतने अंक हैं दूर

आर्चर वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज केशव महाराज से महज 26 रेटिंग अंक पीछे हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार केशव महाराज ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इस सीरीज में केशव महाराज ने भी 8 विकेट चटकाए है। वहीं इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद को भी फायदा हुआ है। वो सात स्थान छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे में गेंदबाजों की अपडेटेड रैंकिंग

रैंक टीम खिलाड़ी का नाम वर्तमान रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (कब और किसके खिलाफ)
01 दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज 680 741 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता 2023
02 श्रीलंका महीश तीक्ष्णा 659 686 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो (आरपीएस) 2025
03 इंग्लैंड जोफ्रा आर्चर 654 654 बनाम दक्षिण अफ्रीका, साउथैम्प्टन 2025
04 भारत कुलदीप यादव 650 761 बनाम न्यूज़ीलैंड, बे ओवल 2019
05 नामीबिया बर्नार्ड शोल्ट्ज़ 645 648 बनाम ओमान, स्कॉटलैंड 2024
06 अफगानिस्तान राशिद खान 640 799 बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी 2018
07 न्यूज़ीलैंड मिशेल सैंटनर 637 657 बनाम भारत, दुबई 2025
08 इंग्लैंड आदिल राशिद 628 675 बनाम भारत, हेडिंग्ले 2018
09 न्यूज़ीलैंड मैट हेनरी 622 691 बनाम बांग्लादेश, वेलिंगटन 2021
10 भारत रवींद्र जडेजा 616 733 बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो 2013

टॉप-10 में चार बल्लेबाज भारत के

वहीं अगर बल्लेबाजों की बात करें तो, इंग्लैंड के जो रूट पांच स्थान ऊपर चढ़कर 19वें, जोस बटलर सात स्थान ऊपर चढ़कर 35वें जैकब बेथेल 56 स्थान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं वनडे रैंकिंग लिस्ट की टॉप-10 में भारत के चार बल्लेबाज शामिल है। पहले नंबर पर शुभमन गिल, दूसरे पर रोहित शर्मा, चौथे नंबर पर विराट कोहली और आठवें नंबर पर श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। ये सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। जबकि एशिया कप के दौरान केवल शुभमन गिल दिखेंगे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z