जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, एक देश में ऐसा कारनामा करने वाले...

Joe Root Breaks Sachin Tendulkar's Record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट अब एक देश में सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Joe Root Breaks Sachin Tendulkar's Record: भारत और इंग्लैंड के बीच चल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जो रूट ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। जो रूट ने एक देश में  ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

जो रूट ने 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम के लिए 150 रन बनाए और इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। मैनचेस्टर में कई बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

जो रूट ने छोड़ा सचिन तेंदुलकर को पीछे

जो रूट ने 29 रनों की पारी खेली। रूट ने 22 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने भारत में 7216 रन बनाए। वहीं इस मामले में जो रूट अब इंग्लैंड में 7224 बना चुके हैं।  इस लिस्ट में रूट से आगे बस ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ही हैं। ऑस्ट्रेलिया में रिकी पोंटिंग में 92 टेस्ट खेले है। इस दैरान 23 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से कुल 7578 रन बनाए हैं।

एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश स्थल (देश) मैच रन
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 92 7578
जो रूट इंग्लैंड इंग्लैंड 84* 7224
सचिन तेंदुलकर भारत भारत 94 7216
महेला जयवर्धने श्रीलंका श्रीलंका 81 7167
जाक कैलिस दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका 88 7035
कुमार संगकारा श्रीलंका श्रीलंका 75 6830
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड इंग्लैंड 89 6568
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 65 6217
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 81 6187

वहीं पांचवें टेस्ट में जो रूट ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। वो इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि रूट 29 रन बनाकर आउट हो गए। सिराज की गेंद पर जो रूट एलबीडब्ल्यू हो गए।

खिलाड़ी टीम मैच रन स्थल (देश)
जो रूट इंग्लैंड 20* 2006 इंग्लैंड
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 15 1893 ऑस्ट्रेलिया
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 17 1547 वेस्टइंडीज
जहीर अब्बास पाकिस्तान 11 1427 पाकिस्तान
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 13 1396 ऑस्ट्रेलिया
क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज 14 1359 भारत
जावेद मियांदाद पाकिस्तान 15 1280 पाकिस्तान
जो रूट इंग्लैंड 15 1272 भारत
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 13 1235 भारत
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 17 1196 इंग्लैंड
महेला जयवर्धने श्रीलंका 12 1194 श्रीलंका
ग्राहम गूच इंग्लैंड 10 1134 इंग्लैंड
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 9 1077 ऑस्ट्रेलिया
मुदस्सर नज़र पाकिस्तान 10 1073 पाकिस्तान
गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज 14 1042 भारत
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 11 1027 भारत
गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 10 1021 वेस्टइंडीज

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा