जो रूट  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Joe Root Record: जो रूट ने रचा बड़ा इतिहास, जैक कैलिस को पछाड़ा; अब सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड पर नजर

Joe Root Test Record: जो रूट ने 167वां टेस्ट खेल जैक कैलिस को पछाड़ा। अब उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन, शतक और मैचों के महारिकॉर्ड पर हैं।

सृष्टि मौर्य

Joe Root Breaks Jacques Kallis Record: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। ये रूट के टेस्ट करियर का 167वां मैच है। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपने करियर में 166 टेस्ट खेले थे।

रूट अब सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के बराबर 167 टेस्ट मैच हैं। अगर रूट पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट भी खेलते हैं, तो वो इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

एक साथ तोड़ सकते है 3 बड़े रिकॉर्ड

रूट ने साल 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था और सिर्फ 13 साल में 166 टेस्ट मैच खेलने का आंकड़ा छू लिया है। 35 साल के रूट अब तीन बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। इनमें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड शामिल है, जो फिलहाल महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।

आंकड़ों की तुलना- रूट बनाम तेंदुलकर

टेस्ट रन: 14,114 (तेंदुलकर) बनाम 9,211 (रूट)

टेस्ट शतक: 51 (तेंदुलकर) बनाम 30 (रूट)

टेस्ट मैच: 200 (तेंदुलकर) बनाम 135 (रूट)

5 रन बनाते ही रूट रचेंगे एक और इतिहास

दूसरे दिन रूट के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वो कप्तान के तौर पर WTC में 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

जो रूट के नाम फिलहाल बतौर कप्तान WTC में 2995 रन हैं। यानी उन्हें सिर्फ 5 रन और बनाने हैं। 3000 रन पूरे करते ही वो इस खास आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान-

  • जो रूट (इंग्लैंड) – 2995 रन

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 2182 रन

  • दिमुथ करुणारत्ने – 2160 रन

अब दूसरे दिन रूट की नजर सिर्फ बड़ी पारी पर नहीं, बल्कि इन बड़े रिकॉर्ड्स पर भी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में उनकी शुरुआत ही रिकॉर्ड बनाने से हुई है और आने वाले दिनों में वो सचिन तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड के और करीब पहुंच सकते हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

पहले दिन बल्ले से भी चमके रूट

हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम की हालत बेहद खराब रही। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने 61 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

इसके बाद इंग्लैंड ने बल्लेबाजी शुरू की और दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 112 रन बना लिए। रूट ने भी अहम पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। उनके साथ जॉर्डन कॉक्स 23 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड अभी पाकिस्तान से 59 रन पीछे है।

राजीव गांधी की जयंती, 'सूचना प्रौद्योगिकी के जनक' को राजनाथ सिंह ने किया नमन, विकास यात्रा में सराहा योगदान

RSS नेताओं का सम्मान नहीं... बैन करो, अमेरिकी संस्था USCIRF ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार से की अपील, क्यों मचा बवाल?

तेलंगाना के नलगोंडा में प्रिंसिपल पर 27 बार किया चाकू से हमला, लूट के लिए 10वीं के छात्रों ने रची थी साजिश

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी को तैयार दिल्ली, LG तरनजीत सिंह संधू ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश